Jailer 2 X Review: जानें क्या पहले पार्ट से बेहतर है रजनीकांत की 'जेलर 2'? इस बात से निराश हुए फैंस, जानें यूजर्स के रिएक्शन

जानें क्या पहले पार्ट से बेहतर है रजनीकांत की जेलर 2? इस बात से निराश हुए फैंस, जानें यूजर्स के रिएक्शन
फैंस जेलर 2 और रजनीकांत को बड़े पर्जे पर देखे का इंतजार कर रहे थे। अब फानइली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। तो जानिए कि फिल्म देखकर आए फैंस का इसको लेकर कैसा रिव्यू रहा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 काफी समय से चर्चा में हैं। फैंस बसेब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के पहे पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ऐसे में फैंस जेलर 2 और रजनीकांत को बड़े पर्जे पर देखे का इंतजार कर रहे थे। अब फानइली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। तो जानिए कि फिल्म देखकर आए फैंस का इसको लेकर कैसा रिव्यू रहा है।

क्या यूजर्स को बेहतर लगा सेकंड पार्ट?

फिल्म देखकर आए कई फैंस ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। कुछ फैंस ने तो इसे पहले पार्ट से काफी बेहतर बताया। एक यूजर ने लिखा, 'किसी भी सीक्वल ने पहले भाग को पीछे नहीं छोड़ा है, लेकिन 'जेलर 2' पहले पार्ट से काफी ज्यादा अच्छी है। इसमें सब कुछ है। नेल्सन की यह एक शानदार फिल्म है।' एक यूजर ने लिखा, 'मुझे 'जेलर 2', पहली फिल्म 'जेलर' से ज्यादा पसंद आई। यह फिल्म बेहद मनोरंजक थी और आखिर तक दर्शकों को बांधे रखती है। अनिरुद्ध ने अपना सबसे अच्छा काम किया है। फिल्म का पहला हाफ कॉमेडी से भरपूर था, जबकि दूसरा हाफ रजनीकांत के फैंस के लिए किसी दावत से कम नहीं था। यह देखकर सच में हैरानी होती है कि कुछ लोग कह रहे हैं कि फिल्म का दूसरा हाफ अच्छा नहीं था।'

इस चीज से निराश हुए फैंस

फिल्म देखकर आए कुछ फैंस ने इसके दूसरे हाफ को खरबा बताया है। उनका कहना था कि जितना शानदार पहला हाफ था, दूसरा हाफ उतना ही निराशाजनक रहा। वहीं कुछ यूजर्स ने मीम्स शेयर कर फिल्म के पहले और दूसरे हाफ की तुलना की। एक यूजर ने लिखा, ''जेलर 2', 'जेलर' से बेहतर है। फिल्म देखने में बहुत मजा आया। हालांकि, फिल्म का दूसरा हाफ जरूरी नहीं था।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इंटरवल के बाद 'जेलर 2' के 30 मिनट बेहद खराब थे। ये क्या था! फिल्म का पहला हाफ इतना शानदार था, लेकिन दूसरा हाफ पूरी तरह निराश करता है। ऐसा लग रहा है कि अब सिर्फ ऋतिक रोशन ही दूसरे हाफ को बचा सकते हैं। पूरा बकवास!'


Created On :   15 Oct 2026 2:33 PM IST

Tags

Next Story