Rashmika Mandanna Adopted Families: रश्मिका मंदाना ने 400 परिवारों को लिया गोद, एक साल तक उठाएंगी राशन का खर्च

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म ‘रणबाली’ में जयम्मा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने 400 जरूरतमंद परिवारों की मदद करने का संकल्प लिया है। रश्मिका इन परिवारों के राशन का खर्च उठाएंगी। उन्होंने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस पहल का मकसद जरूरतमंदों की मदद करने के साथ दूसरे लोगों को भी ऐसे नेक कामों के लिए प्रेरित करना है।
रश्मिका ने कहा, जिन किरदारों को कलाकार पर्दे पर निभाते हैं, वे कई बार उनकी वास्तविक जिंदगी को भी प्रभावित करते हैं। फैंस अक्सर उनसे पूछते हैं कि क्या उनमें और जयम्मा के किरदार में कोई समानता है। रश्मिका ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना उनके स्वभाव का हिस्सा रहा है। वह पहले भी इस तरह के काम करती रही हैं, लेकिन उन्होंने कभी इनके बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की। अब वह चाहती हैं कि उनकी इस पहल से दूसरे लोग भी प्रेरित हों।
यह भी पढ़े -श्रेया घोषाल और सोनू निगम की आवाज में लौटा रोमांस, 'प्रहार' के गाने 'तुझ में बसी मेरी जान' ने बांधा समां
तीन-तीन महीने तक करेंगी मदद
रश्मिका ने बताया कि उन्होंने 400 परिवारों को गोद लिया है और प्रत्येक परिवार के राशन का खर्च तीन महीने तक उठाने की योजना बनाई है। वह अगले एक साल तक इस पहल को जारी रखना चाहती हैं, ताकि परिवारों को रोजमर्रा के खर्च में राहत मिल सके और वे बचाए गए पैसों का इस्तेमाल अपने भविष्य की बेहतर योजना बनाने में कर सकें। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि किसी की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए बहुत बड़ा काम करना जरूरी नहीं है। दयालुता का एक छोटा-सा कदम भी किसी के लिए मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करने की शुरुआत करें।
यह भी पढ़े -सनबर्न फेस्टिवल में पहली बार परफॉर्म करेंगे जेसन डेरुलो, चौथे हेडलाइनर के तौर पर हुई एंट्री
Created On :   14 Oct 2026 6:48 PM IST












