Second Trailer Of Udta Teer: आयुष्मान खुराना ने दिया लाफ्टर का डबल डोज, रिलीज हुआ फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर, सारा भी आईं नजर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों फिल्म 'उड़ता तीर' के लेकर चर्चा में हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है फैंस फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं। जहां आयुष्मान खुराना अपने अतरंगी सब्जेक्ट पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं ये फिल्म की कहानी भी काफी यूनिक है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है इससे पहले अब मेकर्स ने फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया है। इसमें आयुष्मान खुराना दर्शकों को लाफ्टर का ओवर डोज देते हुए नजर आए हैं।
'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर आउट
फिल्म के पहले ट्रेलर की तरह ही दूसरा ट्रेलर भी कन्फ्यूजन से भरा हुआ नजर आता है। हालांकि ये काफी मजेदार और दिलचस्प है आयुष्मान खुराना इसमें एक ऐसे पाकिस्तानी जासूस के किरदार में है जो गलती से भारत आ जाता है और फिर उसकी याददाश्त चली जाती है। इसके बाद वो भारत का गुणगान करने लगता है और खुद को भारतीय समझने लगता है। उड़ता तीर के ट्रेलर की शुरुआत दिग्गज एक्टर गुलशन ग्रोवर और राम कपूर के बीच एक सीन से होती है। इसमें गुलशन पाकिस्तानी अधिकारी के रोल में नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'एक तीर, सौ कन्फ्यूज़न! इस मजेदार सफर का हिस्सा बनें, सिर्फ बड़े पर्दे पर। उड़ता तीर ट्रेलर 2 अब आ गया है।' फिल्म में कॉमेडी होने के अलावा एक्शन और सस्पेंस भी है।
यह भी पढ़े -नाना पाटेकर को कलाकार जुहैब खान ने दी अनोखी श्रद्धांजलि, दीवार पर कोयले से बनाई 6 फीट की तस्वीर
उड़ता तीर की कास्ट और रिलीज डेट
उड़ता तीर में सारा अली खान, गुलशन ग्रोवर, आयुष्मान खुराना और राम कपूर के अलावा राहुल बोस, मुकुल देव, सुप्रिया पिलगांवकर, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला और सुहैल नैयर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। उड़ता तीर को करण जौहर के साथ मिलकर गुनीत मोंगा कपूर, अचीन जैन, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है। जबकि फिल्म के डायरेक्टर हैं आकाश ए कौशिक। उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। ये मूवी थिएटर्स में 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Created On :   13 Oct 2026 5:32 PM IST












