Tamannaah Hosts Mata Ki Chowki: नवरात्रि के मौके पर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने रखी माता की चौकी, मृणाल ठाकुर के साथ गाए भजन, झूमकर किया डांस

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं और पूरे देश में इसकी धूम देखनो को मिल रही है। हर जगह पंडाल सजे हुए हैं। वहीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया नवरात्रि पर अपने यहां माता की चौकी रखती हैं। इस बार भी उन्होंने इसका खास आयोजन किया। शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों में तमन्ना के घर माता रानी का दरबार सजा। अभिनेत्री मां भगवती की भक्ति में लीन दिखीं और भजन पर झूमकर डांस किया। इस दौरान एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी पहुंची।
तमन्ना के घर मृणाल ठाकुर भी पहुंचीं
तमन्ना भाटिया के यहां माता की चौकी में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी पहुंचीं। उन्होंने भी माता रानी के भजन गाए और तमन्ना भाटिया के साथ भक्ति गीतों पर डांस किया। तमन्ना भाटिया ने माता की चौकी की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'थोड़ी सरस्वती, थोड़ी लक्ष्मी, थोड़ी दुर्गा। आधुनिक महिला को जिन चीजों की जरूरत है, वे हमेशा से उसके भीतर ही रही हैं'।
यह भी पढ़े -'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
लाल रंग की साड़ी में नजर आईं तमन्ना
तमन्ना भाटिया लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लाल रंग की चुनरी ओढ़ी हुई है। मां की ज्योत जलाने के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की। फिर भजन संध्या में पूरी श्रद्धा भाव से शिरकत की। वे डांस करती नजर आईं। तमन्ना भाटिया हर साल नवरात्रि में अपने यहां माता की चौकी रखती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उन्हें फिल्म 'वन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा जा रहा है। फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है। खास बात ये है कि फिल्म में भी छठी मईया के व्रत को दिखाया गया है।
Created On :   13 Oct 2026 11:15 AM IST












