Bigg Boss 20: सलमान खान शो बिग बॉस में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, आज ये सेलेब हो सकता है शो में शामिल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बिग बॉस सीजन 20 को शूरु हुए पांच हफ्ते बीत चुके हैं। अब शो में कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती दुश्मनी और प्यार सब देखने को मिल रहा है। घर में जमकर लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। इसके अलावा कुछ कंटेस्टेंट में गजब की केमिस्ट्री और दोस्ती देखी जा रही है। अब इसी बीच शो पर पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। यह कोई और नहीं बल्कि टीवी अभिनेता मनीष गोयल हैं। इस बार के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में मनीष बिग बॉस के घर में आए। वह अपने साथ नए ट्विस्ट और ड्रामा लेकर आए।
शो में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री
मनीष स्टेज पर सलमान से मिले, जहां दोनों ने घर वालों के साथ एक मजाक किया। उन्होंने घर वालों को यकीन दिलाया कि अभिनेता अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट करने आए हैं। उनकी एंट्री से उन्हें प्रतियोगियों के बारे में अपनी पहली राय बताने का मौका भी मिला। घर वालों के बारे में बात करते हुए, मनीष ने माही विज को 'कैलकुलेटिव'बताया। हालांकि, एक्ट्रेस उन्हें देखकर एक्साइडेट दिखीं। दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं।
यह भी पढ़े -'भाषा से भावना व्यक्त करने के तरीके में बदलाव आता है', 'बा बा ब्लैक शीप' की मालवी मल्होत्रा
आज भी हो सकती है नई एंट्री
शो में मनीष की एंट्री ही एक ट्विस्ट नहीं है, जो इस सीजन के लिए प्लान किया गया है। उम्मीद है कि मेकर्स रविवार के एपिसोड में एक और कंटेस्टेंट को इंट्रोड्यूस करेंगे। हालांकि, नए कंटेस्टेंट को अभी तक आधिकारिक तौर पर इंट्रोड्यूस नहीं किया गया है। हालिया प्रोमो से अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर नकुल ढुल, जिन्हें 'मिट्ठू डॉन' के नाम से जाना जाता है, घर में एंट्री कर सकते हैं। हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले इंजीनियरिंग ग्रेजुएट नकुल हाल ही में विवादों में घिर गए थे, जब महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उनके वीडियो वायरल हुए थे।
Created On :   11 Oct 2026 2:35 PM IST












