Devi Shakti Event: रश्मिका-कृति से आमिर-गौरी तक, अंबानी परिवार के इवेंट में लगा सितारों का मेला, रणवीर सिंह ने लूटी लाइमलाइट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नवरात्रि से एक दिन पहले अंबानी परिवार ने स्वदेश ईरोस की पहली एनिवर्सरी मनाई। इस मौके पर अंबानी फैमिली ने एक खास 'देवी शक्ति' इवेंट आयोजित किया। इस इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सितारें शानदार लुक में पहुंचे। इस इवेंट में भारतीय शिल्पकारों और स्वदेश की टीम के साथ अंबानी परिवार ने जश्न मनाया और माता रानी की आराधना की। इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
ट्रेडिशनल लुक में दिखा अंबानी परिवार
इवेंट के दौरान अंबानी परिवार एक साथ पारंपरिक लुक में नजर आया। खासतौर पर अंबानी परिवार की महिलाएं हर बार की तरह इस बार भी खूबसूरत लुक में दिखाई दीं और फिर सभी ने साथ में पोज भी दिए।
अंबानी परिवार के इवेंट में कृति सेनन रॉयल इंडियन फ्यूजन, ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी और फेस्टिव लग्जरी वाले खूबसूरत कॉम्बनेशन में नजर आईं। उन्होंने टिश्यू ब्राउन टोन वाला गोल्ड कुर्ता पहना था और इसके साथ रॉयल पर्पल बॉटम और मल्टीकलर हेवी दुपट्टा लिया था।
आमिर खान अपनी नई-नवेली बेगम गौरी स्प्रैट के साथ अंबानी परिवार के इवेंट का हिस्सा बने। इवेंट में जहां सादगी और आरामदायक रस्ट टोन वाले कुर्ते और ब्लैक पायजामा में नजर आए तो वहीं गौरी स्प्रैट ने आइवरी-व्हाइट शरारा पहना था।
रश्मिका मंदाना भी अंबानी परिवार के इवेंट में नजर आईं। इवेंट के लिए उन्होंने मरून रंग की साड़ी चुनी थी, जिसमें गोल्डन कलर का हैवी बॉर्डर था और इसे उन्होंने गोल्डन टोन वाले हैवी ब्लाउज के साथ टीम-अप किया था, जो उन पर काफी जंच रहा था।
पटौदी खानदान की शहजादी, सारा अली खान पर्पल कलर के हॉल्टर नेक लहंगे में नजर आईं और अपने चिर-परिचित अंदाज में पैप्स का अभिवादन करती दिखीं। अपने लुक को उन्होंने ईयररिंग्स, गोल्डन बैंगल्स और स्लीक बन के साथ कम्प्लीट किया था। और ओरी भी शानदार लुक में नजर आए।
शनाया कपूर भी अंबानी परिवार के देवी शक्ति इवेंट में पहुंची थीं, जहां वह रॉयल बनारसी-स्टाइल सूट में नजर आईं। उनके लुक का हाईलाइट उनकी गोल्डन ट्रेडिशनल जुत्ती और पायल थी, जो उनके एथिनिक सिलुएट के साथ परफेक्टली जा रही थी।
इस इवेंट में रणवीर सिंह मजेंटा कुर्ता और व्हाइट पायजामा में नजर आए। अपने लुक को उन्होंने मजेंटा-गोल्डन कॉम्बिनेशन वाली फ्लोरल जैकेट के साथ कम्प्लीट किया था
अदिति राव हैदरी का ऑल ब्लैक लुक
Created On :   11 Oct 2026 12:59 PM IST












