Amitabh Bachchan Birthday: बिग बी के जन्मदिन पर जलसा के बाहर लगी फैंस की भीड़, अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को बेताब दिखे चाहने वाले

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश दुनिया से उनके फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी फैंस अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर जुटे। कई फैंस उनके घर 'जलसा' के बाहर जमा हुए हैं और अभिनेता ने जन्मदिन पर फैंस जश्न मना रहे हैं। जिसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अमिताभ बच्चन के घर के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा
आज 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के मौके पर मुंबई के जुहू स्थित उनके घर 'जलसा' के बाहर बीती रात से ही चाहने वालों का जमावड़ा लगने लगा। कोई अपने साथ केक लेकर पहुंचा, तो कोई बिग बी के पोस्टर और मिठाइयां लेकर आया। रात के 12 बजते ही फैंस ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाइयां दीं। केक काट कर जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके नाम के नारे लगाए गए और ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग झूमते नजर आए।
बता दें, अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर 'जलसा' के बाहर फैंस का जुटना सालों पुरानी परंपरा है। इस बार भी उन्हें बधाई देने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग मुंबई पहुंचे। वहीं बिग बी भी हर रविवार अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात करते हैं।
अमिताभ के स्टाइल में फैन ने किया डांस
अमिताभ के घर के बाहर उन्ही की तरह दिखने वाला एक फैन आया है। फैन ने अभिनेता की तरह उनके गाने 'मैं हूं डॉन' गाने पर डांस किया है। फैन का आउटफिट काफी शानदार है। उनके स्टाइलिश कपड़ों में लाइटें लगी हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े -'भाषा से भावना व्यक्त करने के तरीके में बदलाव आता है', 'बा बा ब्लैक शीप' की मालवी मल्होत्रा
अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन पर किया ट्वीट
अमिताभ बच्चन ने अपने 84वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'सुबह हो गई, और बैठे हैं आप के साथ!'
T 5882 - सुबह हो गई, और बैठे हैं आप के साथ !
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 11, 2026
Created On :   11 Oct 2026 12:17 PM IST












