Shah Rukh Khan Viral Video: शाहरुख खान ने कंटेंट क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी संग वायरल वीडियो पर बवाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान उद्योगपति अनंत अंबानी और सद्गुरु के साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। और खबरें हैं कि,सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा को एक 'मानहानिपूर्ण' इंस्टाग्राम रील के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। दरअसल इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के कार्यक्रम में शाहरुख खान की मौजूदगी को लेकर मिसलिडिंग और डिफेमेटरी दावा किया था।
यह भी पढ़े -'किंग' के पहले गाने को देख नेटिजंस को क्यों याद आया 'पठान' का 'बेशर्म रंग'? जानें क्या बोले शाहरुख खान के फैंस
जानें क्या है पूरा मामला
खबरों के मुताबिक पूरा मामला सुविज्ञ शर्मा की एक वायरल इंस्टा रील से जुड़ा हुआ है रील में अनंत अंबानी आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से मिलते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद शाहरुख खान और अनंत अंबानी भी बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इनफ्लूएंसर ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि बातचीत के दौरान शाहरुख खान से "चुप रहने" के लिए कहा गया था। जिससे सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने को लेकर एक बार फिर चर्चा छिड़ गई है।
Anant Ambani literally said keep quiet to SRK 😭😭
- Anant Ambani was having some chat with Sadhguru and suddenly SRK said something about Anant .
- Anant didn't like it and he said something and signaled SRK 🤫 look at the expression of Shahrukh Khan after that 😭
Anant Ambani ka alag hi AURA hai 🗿
— Jeet (@JeetN25) November 21, 2026
शाहरुख खान ने कानूनी नोटिस में क्या लगाए आरोप?
23 नवंबर के कानूनी नोटिस में, शाहरुख खान के वकीलों ने आरोप लगाया कि वीडियो के साथ लिखे गए कैप्शन का मकसद बातचीत के रेफरेंस को तोड़-मरोड़ कर पेश करना और अभिनेता की इमेज और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना था। रिपोर्ट के मुताबिक, धारा 356 का हवाला देते हुए नोटिस में कहा गया है कि ये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि बिना किसी सबूत के इस तरह के कंटेंट फैलाने से अभिनेता की पब्लिक इमेज पर बुरा असर पड़ सकता है। भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 356 (जो मानहानि से संबंधित है) का जिक्र करते हुए, कानूनी नोटिस में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति ठोस सबूत के बिना पब्लिक फिगर्स के बारे में झूठे और नुकसान पहुंचाने वाले बयान नहीं फैला सकता।
यह भी पढ़े -जियो की लिस्टिंग सेरेमनी में भावुक हुए मुकेश अंबानी, अनंत की बातों में दिखी परिवार की विरासत, बोले- मेरे लिए कारोबार पूजा की तरह
सुविज्ञ शर्मा को दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम
सुविज्ञ शर्मा को पांच मांगों को पूरा करने और उठाए गए कदमों की लिखित कंफर्मेशन देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। इन मांगों में इंस्टाग्राम रील को तुरंत हटाना, इस दावे को आगे शेयर करने या फैलाने से बचना, और वीडियो से जुड़े कैप्शन व बयानों को हटाना या उनमें सुधार करना शामिल है।
Created On :  
