Box office collection: 'रामायण' ने 21वें दिन तोड़ा 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड, बनी दुनियाभर में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से डबल या ट्रिपल डिजिट में कमाई कर रही है। मगर बुधवार को इसकी कमाई सिंगल डिजिट में हुई है। हालांकि कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। लेकिन फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ ये फिल्म दुनियाभर में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं धनुष की फिल्म 'ओम- ऑपरेशन मोल' की कमाई घटी है। वहीं 'गॉडजिला माइनस जीरो' का कलेक्शन काफी कम हो गया है। जानिए सभी फिल्मों ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़े -'जाग चुका बंगाल का हिंदू...अपने वोट की चोट से उखाड़ फेंकेगा सरकार', टीएमसी पर BJP का तीखा हमला
21वें दिन कितनी हुई 'रामायण' की कमाई?
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से अच्छी कमाई कर रही है। मंगलवार यानी 20वें दिन इसने 17.50 करोड़ रुपये कमाए थे। 21वें दिन इसकी कमाई घटी और इसने बुधवार को 9.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,173.60 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इसका नेट कलेक्शन 982.55 करोड़ रुपये हो गया है।
'पुष्पा 2' का तोड़ा रिकॉर्ड
21वें दिन 'रामायण' ने ओवरसीज 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 582 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,755.60 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' (1,742 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ा है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में 'दंगल' 2,070 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे ऊपर है। इसके बाद 1,813.40 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'धुरंधर 2' का नंबर आता है। 1,788 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'बाहुबली 2' तीसरे नंबर पर है। वहीं चौथे नंबर पर 'रामायण' काबिज हो गई है।
यह भी पढ़े -छोटे कारोबार और स्वतंत्र कारीगरों को पहचान दिला रहीं श्वेता त्रिपाठी, मुफ्त में कर रहीं क्रिएटिव कोलैबोरेशन
'ओम- ऑपरेशन मोल' का क्या है हाल?
साउथ के सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'ओम ऑपरेशन मोल' को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। 'ओम' की कमाई में बीते दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने छठे दिन 4.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 65.55 करोड़ रुपये हो गया है।
Created On :  

