Bollywood News: छोटे कारोबार और स्वतंत्र कारीगरों को पहचान दिला रहीं श्वेता त्रिपाठी, मुफ्त में कर रहीं क्रिएटिव कोलैबोरेशन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी इन दिनों अपने अनूठे अंदाज के साथ स्वतंत्र कारीगरों और छोटे घरेलू कारोबारों को प्रोत्साहित कर रही हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वह ऐसे कलाकारों और छोटे ब्रांड्स के उत्पादों को सामने ला रही हैं, जिन्हें बड़े मंचों पर पर्याप्त पहचान नहीं मिल पाती।
श्वेता को हमेशा से कुछ अलग और रचनात्मक चीजें पसंद रही हैं। इसी रुचि के चलते वह स्वतंत्र क्रिएटर्स के साथ अपने स्तर पर कोलैबोरेशन कर रही हैं। इनमें पॉलिमर क्ले से बनी हाथों से तैयार की गई रंगीन और अनूठी कैरेक्टर ज्वेलरी से लेकर अलग-अलग डिजाइन की बिंदियां शामिल हैं। श्वेता खासतौर पर उन उत्पादों को पसंद करती हैं, जिनमें उनकी अपनी अलग पहचान और मेहनत दिखाई देती है। उनका उद्देश्य इन कारीगरों के काम को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। वह महिला उद्यमियों और स्वदेशी छोटे ब्रांड्स को भी बढ़ावा देना चाहती हैं।
यह भी पढ़े -तुषार-आयुष्मान के बाद अब सैफ अली खान को मिली धमकी, जानें बाबा सिद्दीकी मर्डर केस से क्या है कनेक्शन?
श्वेता का कहना है, ‘मुझे ऐसे लोगों को खोजना अच्छा लगता है, जो कुछ मौलिक बना रहे हैं और अपने काम में पूरी मेहनत और दिल लगा रहे हैं। कई स्वतंत्र कारीगर और छोटे उद्यमी बेहद खूबसूरत और अनूठी चीजें बना रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ थोड़ी पहचान की जरूरत है। अगर मैं अपने सोशल मीडिया के जरिए उनके काम को ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकूं तो मुझे खुशी होगी।' श्वेता का मानना है कि अपनी पसंद की चीजें पहनने के साथ किसी छोटे कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करना भी एक सुखद अनुभव है।
Created On :  


