Variety 100 Greatest Stars of All Time: शाहरुख खान का दुनियाभर में बजा डंका, वैराइटी की 100 महान सितारों की लिस्ट में इकलौते भारतीय, जानें कौन है नंबर-1

शाहरुख खान का दुनियाभर में बजा डंका, वैराइटी की 100 महान सितारों की लिस्ट में इकलौते भारतीय, जानें कौन है नंबर-1
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने 100 सर्वश्रेष्ठ सितारों की लिस्ट में जगह बनाई है। इस लिस्ट में शामिल होने वाले किंग खान इकलौते भारतीय एक्टर हैं। ऑलटाइम ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स की इस सूची में टॉप 5 पर कौन हैं?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों शाहरुख खान के बर्थडे पर फिल्म का पहला गाना तू मिल जाए तो रिलीज किया गया था। फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है और फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो शानदार एक्टिंग और काम के लिए उन्हें कई बड़े सम्मान और उपाधि मिल चुकी हैं। लेकिन अब शाहरुख ने एक और कमाल कर दिखाया है। वे ऑल टाइम 100 ग्रेटेस्ट सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में जगह बनाने वाले वे इकलौते भारतीय एक्टर हैं।

दुनियाभर के 100 बेस्ट सितारों में शामिल SRK

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाहा कहा जाता है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा हर साल ईद और 02 नवंबर को एक्टर के घर के बाहर लगने वाले प्रशंसकों के जमावड़े से लगाया जा सकता है। सुपरस्टार की लोकप्रियता देश ही नहीं, विदेशों तक है। तभी तो दुनियाभर के नामी फिल्मी कलाकारों के साथ उन्होंने 100 सर्वश्रेष्ठ सितारों की लिस्ट में जगह बना ली है।

जानें किस नंबर पर बनाई जगह?

ऑल टाइम 100 ग्रेटेस्ट सुपरस्टार्स की यह लिस्ट वैराइटी ने जारी की है। इस लिस्ट में शाहरुख खान ने मर्लिन मुनरो, चार्ली चैपलिन, जैक निकोलसन, कैथरीन हेपबर्न और टॉम क्रूज जैसे दिग्गजों के साथ जगह बनाई है। शाहरुख खान को सूची में 92वां स्थान मिला है। टॉप 5 में मर्लिन मुनरो पहले नंबर पर हैं। उनके बाद हम्फ्री बोगार्ट दूसरे नंबर पर, चार्ली चैपलिन तीसरे, जैक निकोलसन चौथे और कैथरीन हेपबर्न पांचवें नंबर पर हैं।

यहां देखें वैराइटी की लिस्ट में शामिल 100 बेस्ट सितारों की पूरी लिस्ट-

शाहरुख खान का वर्क फ्रंट

अभिनेता शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म का नाम 'किंग' है। यह 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके जरिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Created On :  

Tags

Next Story