Bollywood News: 'अच्छे वक्त में बुरे समय की तैयारी करें', शरद कपूर मामले को लेकर बोले आर्यन वैद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता आर्यन वैद ने शरद कपूर के मामले में बॉलीवुड का बचाव किया है। फिल्म ‘चाहत एक नशा’ में शरद के साथ काम कर चुके आर्यन ने कहा कि बॉलीवुड भी दूसरी इंडस्ट्रीज की तरह है। कोई भी इंडस्ट्री किसी एक व्यक्ति के बिना नहीं रुकती। इसलिए कलाकारों को अपने अच्छे समय में ही बुरे वक्त के लिए तैयारी करनी चाहिए। काम न मिलने पर कई कलाकार निराश हो जाते हैं और कभी-कभी गलत आदतों का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे में आर्थिक सुरक्षा बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़े -बिना बुलेटप्रूफ कांच के फैंस से मिले बिग बी, अभिषेक बच्चन भी आए नजर, कांग्रेस नेता ने पूछा सवाल
आर्यन वैद ने कलाकारों को सलाह दी कि वे अपनी कमाई का एक हिस्सा आपातकालीन बचत के तौर पर रखें और महंगे शौक या ईएमआई पर सोच-समझकर खर्च करें। उन्होंने आईफोन खरीदने का उदाहरण देते हुए कहा कि महंगे फोन से मिलने वाली खुशी कुछ समय में खत्म हो जाती है, लेकिन खराब सिबिल स्कोर लंबे समय तक परेशानी दे सकता है।
यह भी पढ़े -मुश्किल दौर से गुजर रहे शरद कपूर, इंडस्ट्री से मांगी मदद, अपने श्वानों को भी भेजा शेल्टर में
बता दें कि हाल ही में फिल्म अभिनेता शरद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उनकी बदहाली साफ दिख रही थी। वे बॉलीवुड से मदद मांगते दिखाई दिए थे। वीडियो को देखकर कई फैंस ने चिंता जाहिर की थी।
Created On :  

