Sharad Kapoor Viral Video: मुश्किल दौर से गुजर रहे शरद कपूर, इंडस्ट्री से मांगी मदद, अपने श्वानों को भी भेजा शेल्टर में

मुश्किल दौर से गुजर रहे शरद कपूर, इंडस्ट्री से मांगी मदद, अपने श्वानों को भी भेजा शेल्टर में
कभी अपनी शानदार पर्सनैलिटी, लंबे कद और हैंडसम लुक्स से पर्दे पर छा जाने वाले अभिनेता शरद कपूर आज जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी मौजूदा हालत ऐसी है कि उन्हें न सिर्फ अपनी सेहत की चिंता सता रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कभी अपनी शानदार पर्सनैलिटी, लंबे कद और हैंडसम लुक्स से पर्दे पर छा जाने वाले अभिनेता शरद कपूर आज जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी मौजूदा हालत ऐसी है कि उन्हें न सिर्फ अपनी सेहत की चिंता सता रही है, बल्कि अपने चार पालतू कुत्तों की देखभाल करना भी मुश्किल हो गया है। हालात इतने बिगड़ गए कि अभिनेता को अपने प्यारे साथियों की देखभाल के लिए मदद मांगनी पड़ी। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वह अपने चारों कुत्तों से अलग होते वक्त फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। कभी पर्दे पर अपने दमदार अंदाज से पहचान बनाने वाले अभिनेता की यह बेबसी देखकर फैंस भी भावुक हो गए हैं।

क्या है मामला ?

दरअसल, मुंबई के बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक हेमा चौधरी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने बताया कि शरद कपूर इन दिनों कुछ शारीरिक परेशानियों से गुजर रहे हैं और उन्हें खुद भी देखभाल की जरूरत है। घर में पत्नी और नवजात बच्चा भी है। ऐसे में चार कुत्तों की जिम्मेदारी उठाना परिवार के लिए आसान नहीं रह गया है। घर में उनकी देखभाल के लिए कोई नियमित केयरटेकर भी नहीं है। इन्हीं मुश्किल हालात में शरद ने अपने श्वानों की देखभाल के लिए मदद मांगी, जिसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए मुंबई के एनिमल वेलफेयर सेंटर में रखने की व्यवस्था की गई।

मदद मांगते हुए भी छलके आंसू

शरद के लिए उनके चारों श्वान सिर्फ पालतू जानवर नहीं, बल्कि उनके बच्चे हैं। उन्हें खुद से दूर करने का फैसला अभिनेता के लिए बेहद मुश्किल रहा। वीडियो में वह रोते हुए कहते हैं कि जब उनका नया घर बन जाएगा, तब वह अपने बच्चों को वापस देने की गुजारिश करेंगे। क्योंकि वह इनके बिना नहीं रह सकते।

30 साल से जानती हैं हेमा चौधरी

हेमा चौधरी ने बताया कि वह शरद को करीब 30 साल से जानती हैं। उनकी मौजूदा स्थिति का पता चलने पर वह उनसे मिलने पहुंची थीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि श्वानों को सेंटर में रखने के फैसले को क्रूरता न समझें। यह परिवार की मजबूरी और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया कदम है। फिलहाल चारों श्वानों को अस्थायी रूप से सेंटर में रखा गया है, ताकि उनकी उचित देखभाल हो सके और शरद अपनी सेहत पर ध्यान दे सकें।

'जोश' से मिली थी पहचान, अब बदले हालात

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'जोश' में अपने किरदार से पहचान बनाने वाले शरद कपूर कभी अपने आकर्षक व्यक्तित्व और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए चर्चा में रहते थे। वक्त के साथ वह फिल्मी दुनिया से दूर होते चले गए। अब वायरल वीडियो में उनका बदला हुआ लुक और सफेद दाढ़ी देखकर भी लोग हैरान हैं। हेमा ने इंडस्ट्री से अपील की कि उनकी मदद के लिए आगे आए क्योंकि उनकी सेहत भी ठीक नहीं है। वह ठीक होकर दोबारा काम करना चाहते हैं। इस वीडियो के बाद

सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस मुश्किल वक्त में अभिनेता को आलोचना नहीं, बल्कि सहयोग और मदद की जरूरत है। कभी पर्दे पर अपनी शख्सियत से लोगों का दिल जीतने वाले शरद आज अपनी निजी जिंदगी की चुनौतियों से जूझ रहे हैं। उनके लिए सबसे बड़ी उम्मीद यही है कि हालात सुधरें, सेहत बेहतर हो ।

Created On :  

Tags

Next Story