Chhath Puja 2026: छठ पूजा से पहली बार रूबरू हुए आयुष्मान खुराना, बोले- इस पर्व की भावनाओं ने मुझे छू लिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया' का गाना ‘बुलाए छठी मां' छठ पूजा की आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है। इस गाने की शूटिंग आयुष्मान के लिए खास अनुभव रही, क्योंकि पंजाबी परिवार से होने के कारण उन्होंने इससे पहले कभी छठ पूजा नहीं मनाई थी। अपने अनुभव के बारे में आयुष्मान ने कहा कि पहली बार इस पर्व को करीब से जानना उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने कहा, ‘छठ पूजा की सबसे खूबसूरत बात इससे जुड़ी भावनाएं और लोगों को एक साथ जोड़ने की इसकी ताकत है।
यह भी पढ़े -तलाक ले रहे जोड़े के रिश्ते में पनपेगा प्यार, 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी इम्तियाज अली की सीरीज ‘ओ साथी रे’
यहां की हर परंपरा और रस्म के पीछे गहरी आस्था और भक्ति है। मेरे लिए यह सिर्फ गाने की शूटिंग नहीं, बल्कि एक नई परंपरा को समझने का मौका था।’ अभिनेता ने शूटिंग के दौरान का एक भावुक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग से पहले निर्देशक सूरज बड़जात्या ने पूरी कास्ट को एक साथ बैठाकर छठ पूजा का गाना सुनाया।
यह भी पढ़े -'कर्मचारियों के आराम की व्यवस्था जरूरी', एयरपोर्ट, होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से सोनू सूद की अपील
इसे सुनकर वहां मौजूद कई लोग भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। आयुष्मान के मुताबिक, यह पूरी टीम के लिए यादगार पल था। बता दें कि छठ पूजा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। सूर्य उपासना के इस पर्व में आस्था, समर्पण और पारिवारिक एकजुटता की झलक मिलती है।
Created On :  
