Bollywood News: जुहू बीच पर श्रद्धालुओं के साथ सोनू सूद मनाएंगे छठ महापर्व

जुहू बीच पर श्रद्धालुओं के साथ सोनू सूद मनाएंगे छठ महापर्व
मुंबई में छठ पूजा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने समुद्र तटों पर छठ पूजा के आयोजन का विरोध किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में छठ पूजा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने समुद्र तटों पर छठ पूजा के आयोजन का विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि समुद्र किनारों की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने के लिए वहां पूजा की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इस बीच अभिनेता सोनू सूद ने छठ पूजा 2026 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे मुंबई के जुहू बीच पर श्रद्धालुओं के साथ यह पर्व मनाएंगे।

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि वे 15 नवंबर 2026 की शाम को जुहू बीच पर होटल पाम ग्रोव के पीछे आयोजित छठ पूजा में शामिल होंगे। उन्होंने देशभर के श्रद्धालुओं को भी इस आयोजन में शामिल होने का न्योता दिया है। दरअसल, मनसे की समुद्र तटों पर छठ पूजा रोकने की मांग के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मनसे के रुख का विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि राज ठाकरे की पार्टी राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए सनातन धर्म के पवित्र त्योहारों को निशाना बना रही है।

वहीं, सोनू सूद के इस ऐलान को छठ पूजा के आयोजन के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। अभिनेता इससे पहले भी सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं। फिलहाल छठ पूजा को लेकर मुंबई में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Created On :  

Tags

Next Story