Film Scary Picture: राणा दग्गुबाती की फिल्म स्केरी पिक्चर का फर्स्ट लुक आया सामने, कंगना भी अहम रोल में आएगी नजर, जानें रिलीज डेट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एक्टर और फिल्म मेकर राणा दग्गुबाती ने आगामी हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला लुक सामने आया है। फिल्म में कंगना रनौत भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म हॉरर कहानी पर आधारित होगी। फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का निर्देशिन रवि बाबू ने किया है। वह इससे 'अनसूया' और 'अवुनु' जैसी तेलुगु फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इसका निर्माण सुरेश बाबू ने सुरेश प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। यह फिल्म इस बैनर की पहली हॉरर फिल्म है। फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और कंगना रनौत को लेकर अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट 2027 बताई है।
यह भी पढ़े -तलाक ले रहे जोड़े के रिश्ते में पनपेगा प्यार, 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी इम्तियाज अली की सीरीज ‘ओ साथी रे’
राणा ने फिल्म को लेकर कही ये बात
फिल्म 'स्केरी पिक्चर' पर राणा दग्गुबाती ने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘स्केरी पिक्चर से शुरू करते हुए, हमारा लक्ष्य इस शैली से प्यार करने वाले फिल्म निर्माताओं के लिए निरंतर निर्माण सहायता और रिलीज के अवसर उपलब्ध कराना है। भारत हर शैली में विविधतापूर्ण है, और हॉरर भी इससे अलग नहीं है। हर क्षेत्र के अपने भय, अपनी कहानियां और उन्हें बताने के अपने तरीके हैं। हम हर उपशैली के लिए खुले हैं। मनोवैज्ञानिक, जीव-जंतु, हॉरर-कॉमेडी, सामाजिक हॉरर, या फिल्म निर्माता हमारे सामने जो भी नई कहानियां लेकर आएं।’
यह भी पढ़े -'कर्मचारियों के आराम की व्यवस्था जरूरी', एयरपोर्ट, होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से सोनू सूद की अपील
भारत में हॉरर सिनेमा को बढ़ावा देने की तैयारी
वेरायटी को दिए इंटरव्यू में राणा दग्गुबाती ने कहा, ‘फिल्म निर्माता अपने विचार इमेल पर भेज सकते हैं, और हम उनकी समीक्षा करने के बाद आपसे संपर्क करेंगे। आदर्श रूप से, एक सबमिशन में निम्नलिखित शामिल होना चाहिए पूरी पटकथा, तीन से पांच मिनट का फुटेज, चाहे वह फिल्म से हो या उनके पिछले काम से, एक संक्षिप्त परिचय जिसमें बताया गया हो कि वे कौन हैं और वे यह फिल्म क्यों बनाना चाहते हैं।’
Created On :  

