Ramayana Box Office: रणबीर की फिल्म रामायण ने आठ दिनों में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, 'पठान'-'एनिमल' को भी छोड़ा पीछे

रणबीर की फिल्म रामायण ने आठ दिनों में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, पठान-एनिमल को भी छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे स्टारर फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के साथ ही शानदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने महज आठ दिनों में कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है। दिवाली के बाद फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। और अब रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे स्टारर फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के साथ ही शानदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने महज आठ दिनों में कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ यह सबसे तेजी से इस मुकाम तक पहुंचने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है।

रामायण का कलेक्श

'रामायण' ने रिलीज के आठवें दिन यानी गुरुवार को सभी भाषाओं में 53.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 564.60 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 675.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। ओवरसीज मार्केट से अब तक 358.50 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,033.55 करोड़ रुपये हो गया है।

'पठान'-'एनिमल' को छोड़ा पीछे

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 560 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते ही फिल्म ने शाहरुख खान की 'पठान' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने पूरे थिएट्रिकल रन में 544.28 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इतना ही नहीं, रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का लाइफटाइम कलेक्शन 556.36 करोड़ रुपये था, जिसे 'रामायण' ने महज आठ दिनों में पार कर लिया है।

फिल्म स्टार कास्ट

नमित मल्होत्रा ​​के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' और डीएनईजी और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के सहयोग से बनाई गई 'रामायण' दो पार्ट वाली फिल्म सीरीज का पहला हिस्सा है। इसस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुआ, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।

Created On :  

Tags

Next Story