Bomb Threat: अमिताभ बच्चन का बंगला, कोर्ट और एयरपोर्ट...मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में बम धमाके की धमकी मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एक ईमेल के जरिए शहर की कई बड़ी जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इस ईमेल में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले, मेयर ऑफिस और मुंबई एयरपोर्ट का नाम भी लिखा है। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े -मंत्री नागर सिंह चौहान का कथित ऑडियो वायरल, महिला से बातचीत में इंदौर में 23 लाख का प्लॉट खरीदने की चर्चा का दावा
किन जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई?
ईमेल में मुंबई की कई खास जगहों का जिक्र किया गया है। इनमें मेयर ऑफिस, एक बैंक, कोर्ट, अमिताभ बच्चन का बंगला, महालक्ष्मी रेसकोर्स और छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल हैं।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
मेयर ऑफिस का नाम सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। सभी संबंधित जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ जांच भी की जा रही है।
यह भी पढ़े -संजय गुप्ता के निधन से सिनेमा जगत में शोक, रितेश और ऋतिक हुए भावुक, कहा- तुम्हारी हंसी, तुम्हारा जुनून, बिताया पल याद आता रहेगा
जांच में अब तक कुछ नहीं मिला
धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर जांच कर रही हैं। फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध चीज मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर रख रही हैं।
टाइगर श्रॉफ पर हुआ था हमला
बॉलीवुड के कई सितारे इन दिनों धमकियों और हमलों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर भी जानलेवा हमला हुआ था। यह घटना 18 अक्टूबर 2026 की है। उस रात करीब 7 बजे टाइगर मुंबई के जुहू इलाके में थे। वह फुटबॉल खेलकर अपनी कार से घर लौट रहे थे। तभी तीन लोगों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि टाइगर को कोई चोट नहीं आई। हालांकि, इस गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए थे। इनमें एक टाइगर का ड्राइवर और दूसरा उनका एक फैन था जो सड़क पर खड़ा था। अब दोनों की हालत ठीक है।
Created On :  
