Koffee with Karan 9: करण जौहर ने किया विजय-रश्मिका और रणवीर-दीपिका के ट्रोलर्स को दिया जबाव, शो में आने के बाद हुए थे ट्रोल

करण जौहर ने किया विजय-रश्मिका और रणवीर-दीपिका के ट्रोलर्स को दिया जबाव, शो में आने के बाद हुए थे ट्रोल
'कॉफी विद करण' सीजन 9 में विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आ चुके हैं। शो में इन कलाकारों ने अपने बारे में कई अहम बातें बताई हैं। उनकी बातों पर यूजर्स ने कई तरह की बातें की हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 'कॉफी विद करण' सीजन 9 में विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आ चुके हैं। शो में इन कलाकारों ने अपने बारे में कई खुलासे किए। उनकी बातों पर यूजर्स ने कई तरह की बातें की हैं। अब चैट शो होस्ट करण जौहर ने सेलिब्रिटी जोड़ों को लेकर हो रही तीखी ऑनलाइन ट्रोलिंग की निंदा की है। उन्होंने 'कॉफी विद करण' सीजन 9 में नजर आने वाले स्टार्स- विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया है। और ट्रोलर्स को करारा जबाव दिया है।

सेलिब्रेटी जोड़े पर क्या बोले करण जौहर?

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में करण जौहर ने सबसे पहले 'कॉफी विद करण' सीजन 9 में एक साथ नजर आने वाले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर हो रही ऑनलाइन चर्चाओं पर बात की। हालांकि उन्होंने माना कि पब्लिक फिगर्स पर लोग अपनी राय दे सकते हैं, मगर करण ने अपनी राय रखने और किसी की निजी पसंद-नापसंद तय करने के बीच एक लकीर खींची। करण ने कहा, 'हर किसी को अपनी राय रखने का हक है। मगर जब आप उन्हें यह बताने लगें कि उन्हें अपने रिश्ते में क्या करना चाहिए, तो मुझे इससे दिक्कत है।' उन्होंने आगे पूछा, 'आप कौन हैं? क्या आप कोई काउंसलर हैं? क्या आप वकील हैं? या क्या आप उनके परिवार के सदस्य हैं?'

यूजर्स पर भड़के करण जौहर

'कॉफी विद करण' के होस्ट ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का भी बचाव किया, जिन्हें पिछले सीजन में अपनी पुरानी डेटिंग लाइफ के बारे में खुलासे करने के बाद ऑनलाइन तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस मामले पर करण जौहर ने कहा, 'वे बस अपनी जिंदगी के बारे में ईमानदारी से बात कर रहे थे। ईमानदारी को कब से जज किया जाने लगा? आपको किसी की ईमानदारी की तारीफ करनी चाहिए।'

Created On :  

Tags

Next Story