Koffee with Karan 9: करण जौहर के शो में बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ और कियारा ने लगाया ग्लैमर का तड़का, कपल ने खोले कई राज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 9' इन दिनों चर्चा में है। इस शो के पहले गेस्ट सलमान खान और करिश्मा कपूर बने थे। इसके बाद विजय-रश्मिका, जाह्नवी कपूर-वरुण धवन-अर्जुन कपूर, करीना और सैफ शो में पहुंचे। अब शो पर पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं। मंगलवार को शो के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें सिद्धार्थ और कियारा नजर आए। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कियारा शानदार रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं, वहीं सिद्धार्थ ऑफ-व्हाइट पैंट सूट में नजर आए, जिस पर हल्के ब्लैक प्रिंट बने हुए हैं।
प्रोमो में क्या
बता दें कि करण जौहर ने शो में उनसे उनकी मैरिड लाइफ, पर्सनल बॉन्डिंग और एक-दूसरे की आदतों को लेकर कई दिलचस्प सवाल पूछे। कियारा ने बताया कि उनकी शादी में करण जौहर ने किस गाने में डांस किया था। वहीं, शाहिद ने सोचा कि तुम्हे कंपनी देंगे और तुमने उसे धक्का मार कर वहां से हटा दिया, जिसके बाद करण जौहर चेहरा छिपाते हुए दिखे। प्रोमो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, 'उन्होंने इसी सोफे पर उनके साथ एक शानदार भविष्य का सपना देखा था और अब हम उनकी खुशहाल जिंदगी के बारे में जान रहे हैं, यह कॉफी डेट बेहद खास है। कॉफी विद करण सीजन 9 का एपिसोड 5 बुधवार शाम 7 बजे सिर्फ जियोहॉटस्टार के द पीकॉक हब पर स्ट्रीम होगा।'
यह भी पढ़े -'चलते-फिरते रेड फ्लैग' जानें किस वजह से हुई विजय देवरकोंडा की जमकर ट्रोलिंग? रश्मिका की इस बात पर भड़के यूजर्स
काम को घर नहीं लाना चाहते सिद्धार्थ
शो में हंसी-मजाक का सिलसिला तब और बढ़ गया, जब होस्ट करण कपल से पूछते हैं कि वे अपने किस किरदार को असल जिंदगी में निभाना चाहेंगे। इस पर सिद्धार्थ मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'हम अपने काम को घर नहीं लाना चाहते और निश्चित रूप से अपने बेडरूम में भी नहीं।'
यह भी पढ़े -आईफा 2027 में फिर होस्ट की कमान संभालेंगे करण जौहर, बोले- 'लाइव नाइट का रोमांच कभी पुराना नहीं होता'
2023 में हुई थी कपल की शादी
सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में एक निजी समारोह में शादी की थी। कियारा और सिद्धार्थ की एक बेटी सरायाह है और अब दोनों दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। अक्टूबर में कपल ने एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी।
Created On :  

