Aniruddh-Kavya Wedding: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की रश्में हुईं शुरू, रजनीकांत समेत कई सितारे पहुंचे ग्रीस

डिजिटल डेस्क, भोपाल। म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल टीम सनराइजर्स की सीईओ काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी इस समय हर तरफ चर्चा में है। दोनों इस साल नवंबर में शादी करने वाले हैं। शादी के बाद 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन होगा। अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के जश्न शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में एक डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। सुपरस्टार रजनीकांत अपने परिवार के साथ इस शादी में शामिल होने के लिए ग्रीस रवाना हो गए हैं।
रजनीकांत परिवार और एमके स्टालिन भी पहुंचे ग्रीस
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार रजनीकांत अपने परिवार के साथ इस शादी में शामिल होने के लिए ग्रीस रवाना हो गए हैं। वहीं, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी पत्नी दुर्गा स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन के साथ ग्रीस पहुंचने के लिए रवाना हुए हैं।
Superstar #Rajinikanth and Family off to #Anirudh's Wedding..⭐ Maapla Veedu..🤝 https://t.co/n65Gv4Q0ti
— Laxmi Kanth (@iammoviebuff007) November 9, 2026
सोशल मीडिया पर स्टालिन और उदयनिधि के ग्रीस रवाना होने के वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में स्टालिन फॉर्मल कपड़ों में नजर आए, जबकि उदयनिधि कैजुअल लुक में दिखे
यह भी पढ़े -बड़ी उम्मीदें, ठंडा कारोबार! बॉक्स ऑफिस पर पस्त रहा अक्टूबर, दो फिल्मों के भरोसे बची महीने की लाज
The Entire Stalin Sir’s Family Heads to Anirudh’s Wedding! ✈️❤
#Anirudh | #UdhayanithiStalin https://t.co/ZRK2XNB5M3
— CinemaXverse (@CinemaXverse) November 9, 2026
मेहमानों के लिए किए गए चार प्राइवेट जेट का इंतजाम
बता दें, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी ग्रीस में बेहद निजी समारोह के तौर पर होने वाली है। इसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल होंगे। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, मेहमानों को शादी की जगह तक पहुंचाने के लिए चार प्राइवेट जेट का इंतजाम किया गया है। बता दें कि काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं वो सनराइजर्स हैदराबाद टीम की CEO भी हैं। वहीं, अनिरुद्ध का सन पिक्चर्स बैनर से भी खास जुड़ाव रहा है उन्होंने इस बैनर की 'बीस्ट', 'जेलर', 'कुली' और 'जेलर 2' जैसी फिल्मों में काम किया है।
Created On :  

