Celebs on Social Media: कटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिवाली पर दिखाया बेटे विहान का चेहरा, क्यूट तस्वीर पर सेलेब्स ने लुटाया प्यार

कटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिवाली पर दिखाया बेटे विहान का चेहरा, क्यूट तस्वीर पर सेलेब्स ने लुटाया प्यार
आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड में दिवाली की रौनक साफ देखने को मिल रही है। इसी खास मौके पर बॉलीवुड के पसंदीदा कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड में दिवाली की रौनक साफ देखने को मिल रही है। इसी खास मौके पर बॉलीवुड के पसंदीदा कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। कपल ने खास अंदाज में दिवाली मनाई है। कपल ने रविवार को अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और सोशल मीडिया पर अपने बेटे विहान के साथ अपनी पहली फैमिली फोटो शेयर की।

कटरीना-विक्की की पोस्ट में क्या है?

कटरीना कैफ ने दिवाली के दिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की है। इसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में कटरीना का बेटा विहान भी है। कटरीना ने पीला आउटफिट पहना है। वहीं विक्की कौशल ने क्रीम रंग का आउटफिट पहना है। कपल के बेटे विहान ने क्रीम कलर का कुर्ता पहना है और पीली सदरी पहनी है।

कपल ने दी दिवाली की बधाई

कटरीना कैफ ने अपने बेटे विहान के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'हमारी अब तक की सबसे शानदार दिवाली। सभी को ढेर सारा प्यार। आपके जीवन में उजाला और खुशियां आएं। विक्की, कैटरीना और विहान।'

सेलेब्स ने किए कमेंट

कटरीना की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। करीना कपूर ने लिखा 'पुद्दिंग बाबा। भगवान तुम्हारी रक्षा करे।' करण जौहर ने लिखा 'बहुत क्यूट। विहान को जन्मदिन की बधाई।' रकुल प्रीत सिंह ने लिखा 'बहुत मासूम। भगवान आपकी रक्षा करे।' इनके अलावा कियारा आडवाणी, आयुष्मान खुराना, अथिया शेट्टी और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।

कटरीना की क्यों हुई ट्रोलिंग?

हाल ही में डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने की वजह से कटरीना को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बच्चे के जन्म के बाद, वह सितंबर में मुकेश अंबानी परिवार की तरफ से आयोजित गणेश चतुर्थी समारोह में पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। इस दौरान इस जोड़े की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे।

Created On :  

Tags

Next Story