Amitabh Bachchan Health: बिग बी की बिगड़ी तबीयत, एक हफ्ते के लिए थमी KBC की शूटिंग

एक हफ्ते से बंद है शूटिंग
IANS के सूत्र के मुताबिक, शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अमिताभ बच्चन पिछले कुछ समय से अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। उनकी सेहत को देखते हुए शो के मेकर्स ने शूटिंग रोकने का फैसला किया है। इसी कारण नए एपिसोड की रिकॉर्डिंग नहीं हो पा रही है। सूत्र का कहना है कि अगर उनकी तबीयत में सुधार होता है, तो अगले हफ्ते से काम फिर शुरू हो सकता है।
‘रामायण’ की टीम के साथ शूट हुआ था आखिरी एपिसोड
शो का आखिरी बड़ा सेलिब्रिटी एपिसोड रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ रिकॉर्ड किया गया था। तीनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ के प्रचार के लिए KBC पहुंचे थे। पहले इस एपिसोड को फिल्म की रिलीज के आसपास दिखाने की तैयारी थी। लेकिन अमिताभ की सेहत को देखते हुए चैनल ने अपना प्लान बदल दिया। पिछले हफ्ते दिवाली स्पेशल की शुरुआत इसी एपिसोड से की गई। इसे फिल्म की रिलीज तक रोककर नहीं रखा गया।
यह भी पढ़े -बड़ी उम्मीदें, ठंडा कारोबार! बॉक्स ऑफिस पर पस्त रहा अक्टूबर, दो फिल्मों के भरोसे बची महीने की लाज
ब्लॉग में अमिताभ ने बताई दिल की बात
मालूम हो कि, अमिताभ बच्चन ने शनिवार को अपने ब्लॉग में काम पर लौटने के बारे में लिखा। उन्होंने बताया कि वह धीरे-धीरे अपनी पुरानी दिनचर्या में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ समय तक रोज के काम से दूर रहने के बाद फिर से उसी तरह काम करना आसान नहीं होता। उन्होंने यह भी बताया कि कभी-कभी उन्हें अपना चश्मा और मोबाइल तक याद नहीं रहता। कई बार वह भूल जाते हैं कि आगे क्या काम करना था। हालांकि, स्कूल के आठवीं कक्षा के दिनों की बातें उन्हें आज भी याद हैं।
Created On :  

