Rise and Fall 2: जानें कब और कहां देखें 'राइज एंड फॉल 2' का ग्रैंड फिनाले? जानें डेट, टाइम और स्ट्रीमिंग डिटेल्स सब कुछ

जानें कब और कहां देखें राइज एंड फॉल 2 का ग्रैंड फिनाले? जानें डेट, टाइम और स्ट्रीमिंग डिटेल्स सब कुछ
वीरेंद्र सहवाग के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। शो लंबे समय से सोशल मीडिया पर हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में कई हफ्तों तक चले ड्रामे, बहस और टास्क के बाद अब दर्शकों को ग्रैंड फिनाले का इंतजार है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। वीरेंद्र सहवाग के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। शो लंबे समय से सोशल मीडिया पर हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में कई हफ्तों तक चले ड्रामे, बहस और टास्क के बाद अब दर्शकों को ग्रैंड फिनाले का इंतजार है। इस बार ट्रॉफी के लिए छह कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि शो का फिनाले कब और कहां देख सकते हैं।

कब होगा 'राइज एंड फॉल 2' का ग्रैंड फिनाले?

'राइज एंड फॉल 2' का ग्रैंड फिनाले 6 नवंबर 2026 यानी शुक्रवार को स्ट्रीम होगा। दर्शक इसे दोपहर 12 बजे से एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकेंगे। फाइनलिस्ट्स की फिनाले परफॉर्मेंस की शूटिंग 4 नवंबर को हुई थी। वहीं, विनर के नाम के ऐलान वाले हिस्से की शूटिंग 5 नवंबर यानी आज की जा रही है। ऐसे में दर्शकों को ये जानने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा कि इस सीजन की ट्रॉफी किसके नाम होगी।

कहां देख सकते हैं शो का फिनाले?

अगर आप भी 'राइज एंड फॉल 2' का ग्रैंड फिनाले देखना चाहते हैं तो इसे अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर ऐप पर देख सकते हैं। शो का फिनाले 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। बता दें कि बनिजय एशिया के प्रोडक्शन में बने इस शो के रोजाना के एपिसोड एमएक्स प्लेयर पर दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होते हैं।

ये 6 कंटेस्टेंट्स हैं फिनाले की रेस में

इस सीजन के ग्रैंड फिनाले में छह कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई है। इनमें शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी और निहारिका तिवारी शामिल हैं। शहजाद इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बने थे। उन्होंने सबसे पहले फिनाले में अपनी जगह पक्की की थी।

Created On :  

Tags

Next Story