Diwali 2026: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना से स्टेबिन बेन-नूपुर सेनन तक, ये बॉलीवुड कपल शादी के बाद मनाएंगे पहली दिवाली

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिवाली आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दिवाली के जश्र्न की शुरुआत हो गई है। बॉलीवुड में हर त्योहार बड़े ही धूम धाम से सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं इस साल की दिवाली कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए बेहद खास होने वाली है। स्पेशली न्यूली मेरिड कपल्स के लिए जो इस साल शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं और पहली बार एक साथ दिवाली मनाएंगे। तो चलिए जानते हैं उन न्यूली मेरिड बॉलीवुड कपल्स के बारे में जो शादी के बाद पहली बार एक साथ दिवाली मनाएंगे।
यह भी पढ़े -दिवाली पार्टियों में सितारों ने लगाया ग्लैमर का तड़का, सोनाक्षी-जहीर से लेकर सोनल चौहान और तेजस्वी तक छाए सेलेब्स
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस साल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने वाले इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थीं। ये कपल इस बार साथ में अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट करेगा।
स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन ने भी इसी साल अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। दोनों ने जनवरी 2026 में उदयपुर में शादी रचाई थी। दोनों की शादी की तस्वीरों ने फैंस का खूब ध्यान खींचा था। अब नूपुर और स्टेबिन के लिए भी इस साल की दिवाली शादी के बाद पहली होगी।
यह भी पढ़े -दिवाली पर अयोध्या अलर्ट! स्कूल, कोर्ट और मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा
एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा ने 11 जुलाई, 2026 को शादी रचाई थी। दोनों ने मुंबई स्थित अपने घर के गार्डन में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। आकांक्षा की करीबी दोस्त आलिया भट्ट भी शादी के जश्न का हिस्सा बनी थीं। शादी के करीब तीन महीने बाद यह कपल अपनी पहली दिवाली मनाएगा।
कृतिका कामरा और गौरव कपूर
टीवी और ओटीटी की मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से शादी की थी। दोनों ने मुंबई स्थित अपने घर में सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद थे। शादी के बाद कपल ने अपने दोस्तों के लिए एक सेलिब्रेशन भी रखा था, जिसमें युवराज सिंह, जहीर खान और मलाइका अरोड़ा समेत कई सितारे शामिल हुए थे। शादी के बाद कृतिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई थीं।
यह भी पढ़े -दिवाली पर अपनों को कराना है स्पेशल फील, तो ये खास मैसेज और कोट्स भेजकर दें दिवाली की शुभकामनाएं
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी लॉन्ग टाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों ने करीब आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 अगस्त, 2026 को गोवा में अपनी शादी रजिस्टर कराई थी। अर्जुन और गैब्रिएला दो बच्चों के माता-पिता हैं। दोनों ने दिसंबर 2025 में अपनी सगाई का खुलासा किया था।
Created On :  
