Diwali 2026: दिवाली पार्टियों में सितारों ने लगाया ग्लैमर का तड़का, सोनाक्षी-जहीर से लेकर सोनल चौहान और तेजस्वी तक छाए सेलेब्स

दिवाली पार्टियों में सितारों ने लगाया ग्लैमर का तड़का, सोनाक्षी-जहीर से लेकर सोनल चौहान और तेजस्वी तक छाए सेलेब्स
बीते दिन बुधवार की शाम मुंबई में एक फैशन ब्रांड ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियों ने इस शानदार पार्टी में हिस्सा लिया। अब इस दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बीते दिन बुधवार की शाम मुंबई में एक फैशन ब्रांड ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियों ने इस शानदार पार्टी में हिस्सा लिया। अब इस दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही हैं। इस पार्टी में सोनाक्षी-जहीर से लेकर सोनल चौहान और तेजस्वी प्रकाश तक शानदार लुक में पहुंचे। वहीं अंकिता लोखंडे ने ट्रडिशनल लुक में पूरी लाइम लाइट की लूट ली। इसके अलावा 'बिग बॉस' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल ने भी दिवाली पार्टी रखी, जिसमें टीवी और मनोरंजन जगत के कई कलाकार शामिल हुए। यहां अभिषेक बजाज, एल्विश यादव, समेत कई सितारे नजर आए।

पार्टी में छाई सोनाक्षी-जहीर की जोड़ी

फैशन ब्रांड की दिवाली पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा अपने पति और अभिनेता जहीर खान के साथ पहुंचीं। उनका ट्रेडिशनल लुक लोगों को काफी पसंद आया।

नताशा स्तांकोविक ने लूटी लाइमलाइट

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ और मॉडल नताशा स्तांकोविक दिवाली पार्टी में लाइम ग्रीन लहंगा पहने नजर आईं। उन्होंने अपने खूबसूरत लुक से खींचा सबका ध्यान।

अवनीत कौर ने बिखेरा जलवा

दिवाली पार्टी में गोल्डन शिमरी आउटफिट और खूबसूरत ज्वेलरी में अवनीत कौर ने अपने ग्लैमरस अंदाज से जलवा बिखेरा।

तेजस्वी प्रकाश का अलग अंदाज

तेजस्वी प्रकाश अभिनेता समर्थ की दिवाली पार्टी का हिस्सा बनी। इस दौरान उन्हें सिल्वर कलर की खूबसूरत साड़ी में देखा गया।

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे, समर्थ की दिवाली पार्टी में अपने पति बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शामिल हुईं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी।

मालविका मोहनन

दिवाली पार्टी में मालविका मोहनन ने अपने स्टनिंग लुक से गर्मी बढ़ाई। सुनहरे लहंगे और गॉर्जियस अंदाज ने सोशल मीडिया पर महफिल लूट ली।

ओरी

अपने यूनीक फैशन स्टेटमेंट और सिग्नेचर अंदाज के लिए छाए रहने वाले ओरी, इस फेस्टिव इवेंट में भी अपने किलर लुक से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

क्लासिक ब्लैक साड़ी और उसपर खूबसूरत गोल्डन एम्ब्रॉयडरी का जादू, सोनम बाजवा के इस एलिगेंट लुक ने फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया है।

हुमा कुरैशी

श्रेया कालरा

अकांक्षा चमोला


Created On :  

Tags

Next Story