Box Office Collection: 'जेलर 2' ने 800 करोड़ की कमाई के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, रामायण की रिलीज से पहले घटी उड़ता तीर की कमाई, जानें बाकी का हाल

जेलर 2 ने 800 करोड़ की कमाई के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, रामायण की रिलीज से पहले घटी उड़ता तीर की कमाई, जानें बाकी का हाल
कल सिनेमाघरों में साल की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेडेट फिल्म रामायण रिलीज होने वाली है। इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' और 'उड़ता तीर' अच्छी कमाई कर रही है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कल सिनेमाघरों में साल की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेडेट फिल्म रामायण रिलीज होने वाली है। इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' और 'उड़ता तीर' अच्छी कमाई कर रही है। रजनीकांत की फिल्म तो रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों के पछाड़ कर शानदार कमाई कर रही है और अब फिल्म ने 800 करोड़ का आंकड़ा पार करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली 'जेलर 2' पहली तमिल फिल्म बन गई है। वहीं उड़ता तीर भी ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है लेकिन रामायण की रिलीज के साथ इसका खेल खत्म हो सकता है।

जेलर 2 की कमाई

फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले वीक भारत में इसने 334.35 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे वीक 95.55 करोड़ का कलेक्शन किया। इसकी रिलीज को तीसरा वीक चल रहा है। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 3.40 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, कल मंगलवार को 20वें दिन कमाई 3.35 करोड़ रुपये रही। जेलर 2 का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन 463.15 करोड़ रुपये हो चुका है। खबरों के मुताबिक, जेलर 2 का टोटल वर्ल्डवाइड कारोबार 816.90 करोड़ रुपये हो चुका है।

'उड़ता तीर' का कलेक्शन

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत 'उड़ता तीर' भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 1.35 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, कल मंगलवार को 12वें दिन कमाई 1.60 करोड़ रुपये रही। इसका टोटल नेट कलेक्शन 45.11 करोड़ रुपये हो चुका है।

प्रहार और नई नवेली का कैसा हाल?

यामी गौतम की 'नई नवेली' ने कल 19वें दिन 17 लाख रुपये कमाए। इससे एक दिन पहले सोमवार को 13 लाख रुपये कलेक्शन किया था। 'नई नवेली' का टोटल नेट कलेक्शन 27.05 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, 'प्रहार' ने सोमवार को 17 लाख रुपये कमाए थे। कल 19वें दिन कमाई 23 लाख रुपये रही। राजकुमार राव की 'प्रहार' की टोटल नेट कमाई 23.66 करोड़ रुपये हो गई है।

Created On :  

Tags

Next Story