Anuj Thakur Death: 'बंधन सात जन्मों का' फेम एक्टर अनुज ठाकुर ने दुनिया को कहा अलविदा, 33 साल के एक्टर को सोते वक्त पड़ा था दौरा

बंधन सात जन्मों का फेम एक्टर अनुज ठाकुर ने दुनिया को कहा अलविदा, 33 साल के एक्टर को सोते वक्त पड़ा था दौरा
टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीवी एक्टर अनुज ठाकुर ने 27 अक्टूबर को इस दुनिया के अलविदा कह दिया है। उनके दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उनके निधन की खबर की पुष्टि की है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीवी एक्टर अनुज ठाकुर ने 27 अक्टूबर को इस दुनिया के अलविदा कह दिया है। उनके दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। 33 साल के अनुज के जाने से रूपेश को गहरा सदमा लगा है उन्होंने बताया कि वो महज 10 दिन पहले ही एक्टर से मिले थे। वे 'धूम मचाओ धूम', 'बंधन साथ जन्मों का', 'बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा' और 'महिसागर' जैसे कई चर्चित सीरियल्स में नजर आए थे। अनुज का निधन 27 अक्टूबर को सोते समय दौरा पड़ने से हुआ।

रूपेश ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'तुम छोटे भाई थे'

रुपेश सोनार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अनुज ठाकुर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है, 'अब भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब हमारे बीच नहीं हो। तुम सिर्फ एक दोस्त नहीं थे, बल्कि मेरे लिए एक छोटे भाई जैसे थे। हमने साथ में बहुत सारे प्रोजेक्ट प्लान किए थे। मुझे आज भी तुम्हारे शुरुआती दिनों में तुम्हारे संघर्ष और तुम्हारा सफर देखना याद है'। रुपेश ने आगे लिखा है, 'जिंदगी सच में अनप्रेडिक्टेबल है। विश्वास नहीं हो रहा कि तुम चले गए। यह खबर दिल तोड़ने वाली है। यह खबर अजीब लग रही है। तुम हमेशा याद आओगे मेरे भाई'।

रूपेश सोनार ने अनुज के साथ काम करने का वक्त याद किया। वे साल 2008 से अनुज ठाकुर को जानते थे। उन्होंने बताया कि महज दस दिन पहले ही वे और अनुज मिले थे। यही उनकी आखिरी मुलाकात बन गई। रूपेश ने कहा, 'अनुज रात में सोने गया। फिर कभी नहीं उठा। शनिवार को मैं उनके परिवार से मिला। मुझे बताया गया कि अनुज को दौरा पड़ा था। उसी दौरान उनका निधन हो गया। अनुज रोजाना सुबह करीब साढ़े चार बजे उठकर जॉगिंग करते थे। उस सुबह वे नहीं उठे। उनका अलार्म साढ़े चार बजे बजा। इसके बाद जब उनकी मां जगाने के लिए बेटे के कमरे में गईं, तब पता चला कि अनुज नहीं रहे।

Created On :  

Tags

Next Story