King Song Tu Mil Jaye Released: शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, रिलीज हुआ फिल्म किंग का पहला गाना 'तू मिल जाए

शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, रिलीज हुआ फिल्म किंग का पहला गाना तू मिल जाए
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहें हैं। सोशल मीडिया से लेकर मन्नत तक एक्टर के बर्थडे की धूम साफ दिखाई दे रही है। इस खास मौके पर शाहरुख ने अपने फैंस का बड़ा ही खास तोहफा दिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहें हैं। सोशल मीडिया से लेकर मन्नत तक एक्टर के बर्थडे की धूम साफ दिखाई दे रही है। इस खास मौके पर शाहरुख ने अपने फैंस का बड़ा ही खास तोहफा दिया है। फिल्म 'डंकी' के तीन साल बाद शाहरुख खान अब फिल्म 'किंग' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। शाहरुख जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। आज उनके बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना- 'तू मिल जाए' रिलीज कर दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

शाहरुख ने शेयर किया अपडेट

बर्थडे के मौके पर शाहरुख ने खुद इस गाने की रिलीज का अपडेट शेयर किया। गाना शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ये दौर इश्क का नसीब वालों को मिलता है... जहां बारूद की खुशबू में गुलाब खिलता है... प्यार और बाकी लड़ाइयों का।' इस गाने को सचिन-जिगर, अरिजीत, एड शीरन, मधुबंती, कुमार ने आवाज दी है। गाने में दीपिका और शाहरुख के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

गाने में शाहरुख खान एक एक्शन हीरो और लवर के तौर पर नजर आ रहे हैं। गाने के शुरुआत में शाहरुख कहते हैं- 'मैं कातिल नहीं आशिक हूं, और निशाना मेरी माशूका।' इसके बाद उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। गाने में एक बार फिर शाहरुख-दीपिका की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। रोमांटिक गाने के बीच में कई एक्शन-पैक सीन भी देखने को मिलते हैं। इस दौरान एक तरफ शाहरुख हथियारों की स्मगलिंग करते नजर आते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक आशिक की तरह। गाने के बीच में बॉलीवुड के बादशाह शर्टलेस सीन के साथ अपनी शानदार बॉडी भी फ्लेक्स करते नजर आते हैं।

वहीं गाने के आखिर में शाहरुख दमदार फाइटिंग सीन्स करते भी दिखते हैं। आखिर में शाहरुख कहते हैं- 'पर इस बार दिल में आग लगी है। अब दुनिया जलाए बिना मानेगा नहीं।'

कब रिलीज होगी 'किंग'

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं। यह सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Created On :  

Tags

Next Story