आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' को मिला वीकएंड का फायदा, 800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', जानें 'दृश्यम 3' की कमाई

आयुष्मान खुराना की फिल्म उड़ता तीर को मिला वीकएंड का फायदा, 800 करोड़ के करीब पहुंची जेलर 2, जानें दृश्यम 3 की कमाई
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' और 'उड़ता तीर' अच्छी कमाई कर रही है। रजनीकांत की फिल्म तो रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों के पछाड़ कर शानदार कमाई कर रही है और 800 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' और 'उड़ता तीर' अच्छी कमाई कर रही है। रजनीकांत की फिल्म तो रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों के पछाड़ कर शानदार कमाई कर रही है और 800 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। इसके अलावा अजय देवग की फिल्म 'दृश्यम 3' भी महीने भर से सिनेमाघरों में अपने कदम जमाए हुए हैं। इस फिल्म ने भी 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

600 करोड़ के करीब 'दृश्यम 3'

अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो गया है। इसके बावजूद फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और अच्छी कमाई कर रही है। आज रविवार को फिल्म ने 1.49 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ इसने टोटल 377.09 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 582.39 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म धीरे-धीरे 600 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है।

'उड़ता तीर' की वीकएंड पर बढ़ी कमाई

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' ने वीकएंड का फायदा उठाया है। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली। आज रविवार को रिलीज के 10वें दिन इसने 3.48 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 41.23 करोड़ हो गया है।

800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2'

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। आज रविवार को इसने 8.45 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 453.20 करोड़ हो गया है। वहीं दुनियाभर में जेलर 2 ने 790.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म 800 करोड़ के आंकड़े की दहलीज पर है।

Created On :  

Tags

Next Story