Celebs on Social Media: कुक दिलीप संग विवाद की खबरों पर कोरियोग्राफर फराह खान ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी नतीजे पर न पहुंचें...'

कुक दिलीप संग विवाद की खबरों पर कोरियोग्राफर फराह खान ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- किसी नतीजे पर न पहुंचें...
बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और उनके कुक दिलीप संग उनके ब्लॉग को लोग काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन इन दिनों वे अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और उनके कुक दिलीप संग उनके ब्लॉग को लोग काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन इन दिनों वे अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वो अपने कुक दिलीप के साथ बहस करती नजर आ रही हैं। क्लिप सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच अनबन को लेकर कई तरह की बातें होने लगीं थी। अब फराह खान ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

वायरल वीडियो में क्या

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फराह खान और उनके कुक दिलीप के बीच बातचीत होती दिख रही है।इस दौरान दिलीप कहते हैं, 'मैंने कितनी बार आपको बोला है' इस पर फराह जवाब देती हैं, 'तू मुझे समझाएगा?' इसी बीच फराह की नजर कैमरे पर पड़ती है और वो वीडियो बनाने वालों को शूटिंग रोकने के लिए कहती हैं। इस क्लिप को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के बीच बहस और अनबन के कयास लगाने शुरू कर दिए।

फराह खान का रिएक्शन

वहीं, अब फराह खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर इस मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा, 'दोस्तों, कृपया दिलीप और मेरी निजता का सम्मान करें। किसी भी नतीजे पर न पहुंचें' इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया।

फराह खान के व्लॉग से मशहूर हुए दिलीप

बता दें कि फराह खान के यूट्यूब व्लॉग ने उनके कुक दिलीप को भी सोशल मीडिया पर एक अलग पहचान दिलाई है। साल 2024 में शुरू हुई उनकी कुकिंग सीरीज में फराह और दिलीप की मजेदार बातचीत दर्शकों को खूब पसंद आती है। इस व्लॉग में फराह अलग-अलग सेलेब्स के घर जाकर उनके साथ खाना बनाती और बातचीत करती नजर आती हैं।

Created On :  

Tags

Next Story