Movies to Watch in November: सिर्फ रामायण ही नहीं, नवंबर में रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में, सनी देओल से लेकर आयुष्मान खुराना तक मचाएंगे धमाल

सिर्फ रामायण ही नहीं, नवंबर में रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में, सनी देओल से लेकर आयुष्मान खुराना तक मचाएंगे धमाल
नवंबर में रामायण से लेकर ये प्रेम मोल लिया तक कई बड़ी हिंदी फिल्में थिएटर में रिलीज होने वाली हैं। रणबीर कपूर, सनी देओल, आयुष्मान खुराना और इमरान हाशमी की फिल्मों का होगा धमाका। जानें नवंबर में रिलीज होने वाली 8 फिल्मों की पूरी लिस्ट और उनकी रिलीज डेट।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नवंबर का महीना फिल्म प्रेमियों के लिए बेहद ही खास होने वाला है। इस फेस्टिव वाले महीने में साल की सबसे बड़ी फिल्में थिएटर पर दस्तक देने वाली हैं। रणबीर कपूर से लेकर सनी देओल और आयुष्मान खुराना पारिवारिक फिल्में लेकर आ रहे हैं। अगर अपनी फैमिली के साथ ये फेस्टिव सीजन खास बनाना चाहते हैं तो आने वाली इन फिल्मों को थिएटर में जाकर एन्जॉय कर सकते हैं। रणबीर कपूर की रामायण तो साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। वहीं सनी देओल सूर्या भी चर्चा में हैं और आयुष्मान खुराना की प्रेम मोल लिया के गानें अभी से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं वो 8 हिंदी फिल्मों को बारें में जो थिएटर पर धमाका करने वाली हैं।

रामयाण

रिलीज डेट-5 नवंबर

नवंबर की शुरुआत रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण से हो रही है। इस पूरे साल इस फिल्म की चर्चा रही है। नमित मल्होत्रा और यश ने इस फिल्म को दो भागों में बनाया है जिसका बजट 4000 करोड़ रुपये है। फिल्म में साई पल्लवी और यश अपने सबसे दमदार किरदार में होंगे, नितेश तिवारी का डायरेक्शन है। इस शानदार फिल्म को 5 नवंबर से पूरी दुनिया में देखा जा सकेगा।

प्रताप

रिलीज डेट-20 नवंबर

अमित साध स्टारर फिल्म प्रताप एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होने वाली है। फिल्म की कहानी एक मर्डर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रताप के इर्दगिर्द घूमती है। इस फिल्म में अमित साध के अलावा ईशा देओल, तिग्मांशु धुलिया। सीमा बिस्वास जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म 20 नवंबर को रिलीज हो रही है।

सूर्या

रिलीज डेट-20 नवंबर

सनी देओल एक जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर फिल्म लेकर आने वाले हैं जिसका नाम है सूर्या। बताया जा रहा है ये साउथ फिल्म जोसफ को हिंदी रीमेक है। फिल्म में सनी देओल का एकदम अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है। सूर्या 20 नवंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है।

काली खेती

रिलीज डेट-20 नवंबर

जैकी श्रॉफ, शरद केलकर, नेहर सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी स्टारर फिल्म काली खेती आ रही है। ये एक रूरल हॉरर फिल्म है जिसकी कहानी डरावनी होने वाली है। फिल्म 20 नवंबर को थिएटर में दस्तक देगी

पार्टी एनिमल

रिलीज डेट-20 नवंबर

पार्टी एनिमल नाम की एक फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी दो बचपन के दोस्त मन और अरमान के दोबारा से मिलने की है। दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए मिलते हैं और फिर इस एक रात में जो होता है वो हैरान कर देता है। ये फिल्म 20 नवंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है।

गनमास्टर G9

रिलीज डेट-27 नवंबर

इमरान हाशमी के बार फिर बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रहे हैं। फिल्म गनमास्टर G9 में उनका एक्शन अवतार देखने के लिए मिलने वाला है। फिल्म की कहानी एक गैंग और उससे लड़ने वाले किरदार की है। इस फिल्म में इमरान के अलावा जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना, इनायत वर्मा जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म 27 नवंबर को रिलीज हो रही है।

ये प्रेम मोल लिया

रिलीज डेट-27 नवंबर

आयुष्मान खुराना और शरवरी की पारिवारिक फिल्म ये प्रेम मोल लिया’ ऑडियंस के बीच पहले ही जगह बना चुकी है। सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म हम आपके हैं कौन बनाने वाले सूरज बडजात्या ने इसका डायरेक्शन किया है। फिल्म 27 नवंबर को रिलीज हो रही है।

Created On :  

Tags

Next Story