Halloween Party: दिवाली पार्टी के बाद हैलोवीन के रंग में रंगे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, किंग काइली एक्ट्रेस, काउबॉय बने निक

दिवाली पार्टी के बाद हैलोवीन के रंग में रंगे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, किंग काइली एक्ट्रेस, काउबॉय बने निक
प्रियंका चोपड़ा फेस्टिवल सीजन का भरपूर आनंद ले रही हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। अब प्रियंका अपने परिवार के साथ हैलोवीन मनाने में जुट गई हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रियंका चोपड़ा फेस्टिवल सीजन का भरपूर आनंद ले रही हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। अब प्रियंका अपने परिवार के साथ हैलोवीन मनाने में जुट गई हैं। हैलोवीन मनाने के लिए एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ बाहर निकलीं। उनके आउटफिट ने फैंस का ध्यान खींचा है।

प्रियंका की पोस्ट में क्या है?

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें उनके कॉस्ट्यूम का चुनाव काफी अनोखा है। प्रियंका ने निक और मालती के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर की और साथ ही एक मजेदार कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा 'एक बहुत ही अनोखा मेल। एक काउबॉय, एक घोस्ट प्रिंसेस और 'किंग काइली'। सब मिलकर 'ट्रिक-ऑर-ट्रीट' के लिए निकले हैं। हैलोवीन की सभी को शुभकामनाएं! दिवालीवीन सीजन आ गया है।'

इस मौके पर, प्रियंका ने काइली जेनर के मशहूर 'किंग काइली' लुक को अपनाया। उन्होंने लंबे गुलाबी बाल (विग), काली बीनी (टोपी), बड़े सनग्लासेस, काला क्रॉप टॉप और उसके साथ मैचिंग जैकेट व ट्राउजर पहना। वहीं, निक ने काउबॉय का लुक लिया। उन्होंने सफेद काउबॉय हैट, भूरे रंग की साबर जैकेट, डार्क जींस और भूरे बूट पहने। उनकी बेटी मालती मैरी एक भूतिया राजकुमारी के रूप में बहुत प्यारी लग रही थीं। उन्होंने केप वाला सफेद गाउन, सफेद विग और दिल के आकार के सनग्लासेस पहने।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, 'उन सभी मिलेनियल माताओं को हैलोवीन की शुभकामनाएं, जो पूरी रात बच्चों से कहती रहेंगी कि 'सिर्फ एक ही लेना' और 'क्या तुमने थैंक यू कहा?''

Created On :  

Tags

Next Story