Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुए आसिफ खान, फूट-फूटकर रोए यंग और स्काउट

बिग बॉस 20 में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुए आसिफ खान, फूट-फूटकर रोए यंग और स्काउट
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। रविवार को वीकएंड का वार बेहद ही खास रहा हंगामा देखने को मिला और एक शॉकिंग एविक्शन भी हुआ। पॉपुलर एक्टर आसिफ खान 'बिग बॉस 20' से एविक्ट हो गए हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। रविवार को वीकएंड का वार बेहद ही खास रहा हंगामा देखने को मिला और एक शॉकिंग एविक्शन भी हुआ। पॉपुलर एक्टर आसिफ खान 'बिग बॉस 20' से एविक्ट हो गए हैं। कम वोट मिलने की वजह से उन्हें घर से बेघर होना पड़ा है। इस दौरान घर वाले काफी इमोशनल होते नजर आए। वहीं यंग और स्काउट भी फूट-फूटकर रोए।

कम वोट मिलने से आसिफ खान का सफर हुआ खत्म

आसिफ खान इस हफ्ते 'वीकेंड का वार' एपिसोड में घर से बेघर हो गए हैं। मेकर्स ने उनके एविक्शन का ऑफिशियल पोस्ट भी शेयर कर दिया है। उनके एविक्शन से सभी घर वाले काफी इमोशनल नजर आएं। दरअसल, आसिफ और स्काउट के पास केवल एक ही लाइफलाइन बची थी। इसके बाद ये असमंजस था कि दोनों में से कौन सा कंटेस्टेंट घर से बाहर जाएगा। घर से बेघर हाेने पर आसिफ और घरवाले भी बेहद भावुक हुए। उनके जाने पर यंग और स्काउट फूट-फूटकर रोते नजर आए। जाने से पहले आसिफ ने आखिरी बार बीबी न्यूज रिपोर्टिंग भी की। इसके बाद वह स्काउट और यंग से गले लगकर भावुक भी हुए।

एल्विश यादव ने घरवालों के साथ खेले गेम्स

घर में कुछ देर के लिए एल्विश यादव भी आए। उन्होंने कंटेस्टेंट्स से खूब बातचीत की और लव के साथ फ्लर्ट भी करते नजर आए। इसके अलावा एल्विश ने घरवालों के साथ कुछ गेम्स भी खेले। गेम्स के दौरान उन्होंने लव के साथ खूब मस्ती की और इस बीच लव का नाम लेकर सलमान और एल्विश स्काउट की टांग खींचते नजर आए।

माही और कनिका के बीच क्यों तकरार

शो में एक टास्क हुआ, जिसमें घरवालों को बताना था कि किसे किसका रिश्ता सबसे फैक लगता है। इस पर माही ने कनिका और गुल्लू का नाम लिया। माही के इस जवाब पर कनिका भड़क गईं और माही से भिड़ने लगीं। कनिका ने कहा कि उन्हें इस घर में माही ही फैक लगती हैं। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस देखने को मिली।

Created On :  

Tags

Next Story