Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में मचा हंगामा, यंग और गुल्लू के बीच हुई हाथापाई, फैंस कर रहे इस कंटेस्टेंट को बाहर करने की मांग

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' लगातार चर्चा में है। इस शो आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जो चर्चा में आ जाता है। कभी कंटेस्टेट के बयान तो कभी झगड़ें तो कभी दोस्ती। ताजा मामला गुल्लू और यंग डीएसए की लड़ाई का है। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई है। घर में खूब हंगामा मचा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है। इससे पहले गुल्लू की नकुल से लड़ाई हुई थी और नकुल को शो से बाहर कर दिया गया था। अब फैंस मांग कर रहे हैं कि जिसने हद पार की है उसे शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।
यह भी पढ़े -रोहित शेट्टी के वीकेंड का वार के बाद मचा बवाल, लव गिल के सपोर्ट में उतरे फैंस, स्काउट पर निकाला गुस्सा
क्यों हुआ विवाद
बताया जाता है कि एक टास्क के दौरान यंग और गुल्लू के बीच विवाद हुआ। टास्क में हर प्रतिभागी को एक बोर्ड के अंदर फिट होना था। जो प्रतिभागी बाहर रह जाता, वह टास्क से बाहर हो जाता। एक वीडियो में स्काउट, गुल्लू को बोर्ड से बाहर खींचते हुए दिख रहे हैं। इस पर यंग ने कहा, 'बेल बुद्धि को एकदम बढ़िया खींचा है।' इसके बाद यंग और गुल्लू में बहस हुई। यंग ने गुल्लू से कहा कि आपके जैसे बहुत से केलों को हम लोगों ने खा के छोड़ दिया। इसके बाद गुल्लू कहते हैं कि तेरे सर पे ये जो झाड़ लटक रही है, वह हर थप्पड़ के साथ झड़ सकती है, मगर दिक्कत ये है कि यहां कुछ हो नहीं सकता। इस पर यंग कहते हैं तुम्हारा एक थप्पड़ पड़ने से पहले तुम्हारे ऊपर ऐसी बरसात होगी ना कि तुम 10 बार सोचोगे।
यह भी पढ़े -राहुल वैद्य ने 'पति पत्नी और पंगा 2' में पत्नि संग प्राइवेट रिश्ते पर किया कमेंट, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
घर में मचा हंगामा
इसके बाद यंग और गुल्लू में धक्का-मुक्की होने लगती है। दोनों एक-दूसरे पर हाथ उठाते हैं। इस बीच घर के बाकी लोग दोनों को छुड़ाने के लिए आगे आते हैं। घर में खूब चीख-पुकार होती है। पूरे घर में हंगामा मच जाता है।
यूजर्स ने की गुल्लू को बाहर करने की मांग
इस विवाद पर एक यूजर ने कहा, 'बिग बॉस के घर में शारीरिक हिंसा की कोई जगह नहीं है! अगर गुल्लू ने हद पार की है तो उसे शो से बाहर निकाल देना चाहिए।' दूसरे यूजर ने कहा, 'प्रोमो में साफ दिख रहा है कि गुल्लू जानबूझकर यंग को उकसा रहा है और फिर उस पर हाथ उठा रहा है। दर्शक चाहते हैं कि गुल्लू को शो से बाहर निकाला जाए।' तीसरे यूजर ने कहा, 'एक बार फिर गुल्लू ने ही सबसे पहले शारीरिक हिंसा की और दूसरे कंटेस्टेंट को धक्का दिया, ठीक वैसे ही जैसे उसने नकुल के साथ किया था। फिर भी बिग बॉस उसके खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं ले रहे हैं?'
Created On :  

