Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का जलवा बरकरार, 'प्रहार' और 'नई नवेली' की हालत खराब, जानें 'उड़ता तीर' का कलेक्शन

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का जलवा बरकरार, प्रहार और नई नवेली की हालत खराब, जानें उड़ता तीर का कलेक्शन
सबसे ज्यादा कमाई रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' कर रही है। वहीं 'उड़ता तीर', 'नई नवेली', 'प्रहार' और 'दृश्यम 3' जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में के बीच टक्कर जारी है। हालांकि सबसे ज्यादा कमाई रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' कर रही है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से दर्शक बटोरने में लगी हुई है। वहीं 'उड़ता तीर', 'नई नवेली', 'प्रहार' और 'दृश्यम 3' जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब हैं। लेकिन बहुत ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस खबर में जानिए इन सभी फिल्मों ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।

'जेलर 2' का जलवा बरकरार

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छी कमाई कर रही है। सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं, इसके बावजूद इसकी कमाई जारी है। मंगलवार को इसने 8.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बुधवार को फिल्म का कलेक्शन घटा है और इसने 6.55 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 423.05 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 755.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

'उड़ता तीर' का कलेक्शन

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे। बुधवार को इसने 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 28.65 करोड़ रुपये हो गया है।

'नई नवेली' की कमाई

यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। इसकी कमाई अब लाखों में ही सिमट गई है। मंगलवार को इस फिल्म ने 35 लाख रुपये कमाए थे। बुधवार यानी 13वें दिन इसने महज 23 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ 13 दिनों में इसने कुल 25.53 करोड़ रुपये की कमाई की है।

'प्रहार' की कमाई

राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। इसे रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। शुरू से ही इस फिल्म की कमाई धीमी रही। बुधवार को इस फिल्म ने 29 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 21.29 करोड़ रुपये हुआ है।

'दृश्यम 3' की कमाई

अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' की कमाई अब लाखों में उतर आई है। फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं। मंगलवार को इसने 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। बुधवार को इसने 90 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं इसका टोटल कलेक्शन 372.12 करोड़ रुपये हो गया है।

Created On :  

Tags

Next Story