Ramayana World Premiere: लॉस एंजिल्स में हुआ फिल्म 'रामायण' का वर्ल्ड प्रीमियर, रणबीर कपूर-साई पल्लवी समेत रेड कार्पेट पर पहुंची पूरी स्टारकास्ट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। फैंस फिल्म के देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म का प्रमोशन भी जोरों शोरों से हो रहा है। रिलीज से पहले फिल्म की पूरी टीम लॉस एंजिल्स में इसके ग्रैंड वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल होने पहुंची। फिल्म के स्टार्स रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश ने रेड कार्पेट जलवा बिखेरा है। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहे। सभी सितारे पारंपरिक देसी कपड़ों में नजर आए और रेड कार्पेट पर तस्वीरें खिंचवाईं।
यह भी पढ़े -मेहंदी की कलम से लिखा दुनिया का पहला महेंदीकृत रामायण, मोरारी बापू के आशीर्वाद से निमिषा पारेख को मिला प्रोत्साहन
रणबीर कपूर-साई पल्लवी समेत रेड कार्पेट पर स्टारकास्ट ने बिखेरा जलवा
फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर आइवरी रंग की टेक्सचर्ड जैकेट और काली पैंट में नजर आए। वहीं, सीता का रोल निभा रहीं साई पल्लवी ने पिंक साड़ी पहनी। दूसरी तरफ, रावण का किरदार निभा रहे यश ने ऑल ब्लैक कलर का आउटफिट पहना। रेड कार्पेट पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी कलाकारों के साथ शामिल हुए।
यह भी पढ़े -भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Ramayana Team at World Premiere https://t.co/91hyd7QG34
— K.G.F Analyst🕵🏼♂️ (@KGFAnalyst) October 28, 2026
पत्नी राधिका संग पहुंचे यश
प्रीमियर में यश अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे इस दौरान उनकी पत्नी राधिका ग्रीन साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थी। रेड कार्पेट पर रणबीर और साई भी मीडिया से बातचीत करते नजर आए। दोनों ने अपनी फिल्म और किरदारों के बारे में बात करने के साथ ही फिल्म से जुड़े अपने निजी अनुभव भी शेयर किए।
यह भी पढ़े -दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर
Rocking star Yash, Sai Pallavi and Director Nitesh Tiwari at the Red Carpet. https://t.co/KggIB5Oshz
— KBP Reviews🏹 (@KshitizCritic) October 28, 2026
इंटरनेशनल हस्तियां भी हुईं शामिल
फिल्म की 3D स्क्रीनिंग में कई इंटरनेशनल हस्तियां भी शामिल हुईं। भारत में फिल्म की ऑफिशियल रिलीज से कुछ दिन पहले ये प्रीमियर हुआ। भारत में फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी, जबकि 4 नवंबर को कुछ चुनिंदा जगहों पर पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं। 'रामायण' 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है बताया जा रहा है कि इसे करीब 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जा रहा है।
Created On :  
