SRK King Poster Controversy: शाहरुख की 'किंग' के पोस्टर पर छिड़ी बहस, किसी ने बताया AI जनरेटेड तो किसी ने कहा धुरंधर की कॉपी

शाहरुख की किंग के पोस्टर पर छिड़ी बहस, किसी ने बताया AI जनरेटेड तो किसी ने कहा धुरंधर की कॉपी
शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि शाहरुख की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों भी एक्साइटेड हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि शाहरुख की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों भी एक्साइटेड हैं। यह इस साल क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। बीते दिन फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया है। इसमें शाहरुख खान होठों में गुलाब दबाए और हाथ में पिस्तौल थामे दिख रहे हैं। एक तरफ फैंस उनका अंदाज देख क्रेजी हो गए हैं। दूसरी तरफ कुछ लोगों को पोस्टर पसंद नहीं आया है।

आज मंगलवार को फिल्म 'किंग' का पोस्टर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। एक वर्ग पोस्टर की आलोचना कर रहा है। कुछ इसकी तुलना रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' से करने लगे हैं। वहीं, कुछ इसे 'धुरंधर' की 'कॉपी' बता रहे हैं। कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि फिल्म का यह पोस्टर एआई से बनाया गया है।

पोस्टर पर यूजर्स ने क्या कहा?

किंग खान के फैंस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। वहीं एक तबके ने पोस्टर की तुलना 'धुरंधर- द रिवेंज' से कर दी है। एक यूजर ने लिखा है, 'कुछ तो OG कर लो'। एक यूजर ने लिखा है, 'किंग फिल्म का पोस्टर एआई से बना लग रहा है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप एस्थेटिक, आग और फ्रेम को कॉपी करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप कभी धुरंधर नहीं बन सकते'। एक यूजर ने लिखा है, 'शाहरुख कॉपी करना भी ठीक से नहीं आता। चैट जीपीटी का या कोई अच्छा पेड टूल इस्तेमाल कर लेते हैं'। एक यूजर ने कहा, 'हर मास्टरपीस की सस्ती कॉपी होती है'। सिर्फ 'धुरंधर' के पोस्टर से ही नहीं रुकी, बल्कि कुछ यूजर्स को 'किंग' के पोस्टर और हॉन्ग किंग एक्शन स्टार डॉनी येन की 2021 की मूवी 'रेजिंग फायर' का भी कॉपी बता दिया है।


Created On :  

Tags

Next Story