Celebs on Social Media: कॉफी विद करण के बाद हुई ट्रोलिंग पर रश्मिका मंदाना ने दिया रिएक्शन, रील बनाने वालों को लताड़ा

कॉफी विद करण के बाद हुई ट्रोलिंग पर रश्मिका मंदाना ने दिया रिएक्शन, रील बनाने वालों को लताड़ा
करण जौहर के शो कॉफी विद करण 9 में आने के बाद से एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब रश्मिका ने विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिश्ते को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर एक पोस्ट शेयर कर जवाब दिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। करण जौहर के शो कॉफी विद करण 9 में आने के बाद से एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब रश्मिका ने विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिश्ते को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर एक पोस्ट शेयर कर जवाब दिया है। रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बड़ा नोट शेयर कर विजय और अपने प्यार पर खुलकर बात की। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा-

रश्मिका ने शेयर किया पोस्ट

रश्मिका ने पोस्ट में लिखा, 'मेरे और विजय से जुड़े इस पूरे मामले पर मेरी तरफ से बस एक छोटी-सी बात। मैं आमतौर पर इन चीजों पर प्रतिक्रिया नहीं देती, क्योंकि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। लेकिन हमारे इंटरव्यू को लेकर इस समय जो माहौल बना हुआ है, वह लोगों की अलग-अलग राय से ज्यादा एक ऐसी भीड़ जैसा लग रहा है, जो अपना गुस्सा निकालने के लिए किसी को निशाना बना रही है। कहीं न कहीं, इस पूरी बातचीत का असली मुद्दा ही पीछे छूट गया। शायद यह कुछ लोगों के नजरिए से मेल नहीं खाता। शायद कुछ लोग इसे समझना ही नहीं चाहते।' मैं यह सब इसलिए लिख रही हूं, क्योंकि मैं उन लोगों के विश्वास को बचाना चाहती हूं, जो प्यार में यकीन रखते हैं। मैं चाहती हूं कि हर किसी को अपने हिस्से का प्यार मिले।'

ट्रोलिंग को लेकर रश्मिका ने लिखा, 'मेरे और विजय के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार लोगों की राय, टिप्पणियों और बिना मांगी गई सलाहों की बौछार हो रही है, और वह भी बिना किसी वजह के। सबसे पहली बात, यह कभी भी गिनती या पूरे एक साल की बात नहीं थी। कुछ लोग बस इसी बात पर अटक गए।' 'हां, हमारे बीच वह बातचीत हुई थी। लेकिन हम दोनों में से कोई भी किसी बड़े प्रपोजल की उम्मीद नहीं कर रहा था। उस बातचीत का असली मतलब यह था कि वह (विजय) चाहते थे कि हम दोनों एक-दूसरे को समझने के लिए समय और जगह दें। हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि जिंदगी के उतार-चढ़ाव, खुशियों और मुश्किलों के बावजूद हम दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं और इसके लिए यह सही समय है। और हमने ऐसा किया। हमने एक-दूसरे को चुना।'

विजय को लेकर कही ये बात

विजय को डिफेंड करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'यह बिल्कुल ठीक है कि मुझे पहले से पता था कि मुझे क्या चाहिए। उसी तरह, यह भी ठीक था कि वह जिंदगी की व्यावहारिक बातों पर सोचने, हर पहलू को समझने और आश्वस्त होने के लिए समय लेना चाहता था। इससे हमारे प्यार पर कोई फर्क नहीं पड़ा। मैं दिल से सोचती हूं और वह दिमाग से। हमारी जिंदगी में हमें एक-दूसरे की इसी खूबी की जरूरत है।' 'हमारे लिए शादी का मतलब कभी भी प्रपोजल देना, घुटनों पर बैठना या उंगली में अंगूठी पहनाना नहीं था। ये सब शादी के खूबसूरत बाहरी पहलू हैं। हमारे लिए शादी का मतलब एक साथ जिंदगी और भविष्य बनाना था। और मुझे लगता है कि अब तक हमने यह काम बहुत खूबसूरती से किया है। और हां, मैं अपने पार्टनर के प्यार में पूरी तरह डूबी हुई हूं। आखिर इसमें बुरा क्या है?' 'अगर हमारा प्यार आपकी कल्पना के मुताबिक नहीं है, तो कोई बात नहीं। आप अपनी जिंदगी में प्यार की उस खूबसूरत कल्पना को जीएं। मैं हर उस इंसान के लिए खुश होऊंगी, जिसे प्यार और खुशी मिलती है।'

वायरल हो रही रील्स पर कही ये बात

वायरल हो रही रील्स को लेकर रश्मिका ने लिखा, 'उन लड़कियों से, जो एक दूसरी महिला की चिंता करने के नाम पर रील्स बना रही हैं, मुझे इस रिश्ते से दूर भागने के लिए कह रही हैं और मेरी सुरक्षा के नाम पर मुफ्त में रिश्तों से जुड़ी सलाह दे रही हैं। आज मैं अपनी जिंदगी में अब तक की सबसे ज्यादा खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि आप यह खुशी मेरे चेहरे पर, शादी के बाद मेरे जीवन में आए आनंद में, मेरे अभिनय में, मेरी फिल्मों में और मेरे जिंदगी जीने के तरीके में देख सकते हैं। मैं खुश हूं। मैं संतुष्ट हूं। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं। उन्होंने आगे बताया कि उनके हर कठिन समय में विजय उनके साथ होते हैं और कहा 'ऐसा इंसान ढूंढिए, जो आपसे इतनी खूबसूरती से प्यार करे कि शादी के बाद भी आपका मन उससे दोबारा कहने का करे, ‘चलो, शादी कर लेते हैं।’ आखिर में एक्ट्रेस ने फैंस का शुक्रियाअदा किया। पोस्ट की आखिरी स्लाइड में रश्मिका ने एक वीडियो भी लगाया जिसमें विजय उन्हें पीठ पर बिठाकर घुमाते हुए नजर आ रहे हैं।

Created On :  

Tags

Next Story