Box office collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर आया जेलर 2 का तूफान, 'उड़ता तीर' ने भी भरी उड़ान, जानें 'दृश्यम 3' से लेकर 'नई नवेली' तक का हाल

संडे को बॉक्स ऑफिस पर आया जेलर 2 का तूफान, उड़ता तीर ने भी भरी उड़ान, जानें दृश्यम 3 से लेकर नई नवेली तक का हाल
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ रजनीकांत की 'जेलर 2' ने अपनी शानदार कमाई कर रही है और बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ रही है। तो दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' ने पहले वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ रजनीकांत की 'जेलर 2' ने अपनी शानदार कमाई कर रही है और बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ रही है। तो दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' ने पहले वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी। अजय देवगन की 'दृश्यम 3' भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। हालांकि, 'नई नवेली', 'प्रहार', 'पहला प्यार दूसरी बार' की रफ्तार धीमी है।

'जेलर 2' का कलेक्शन

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 25.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई 398.70 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 710.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस तरह 'जेलर 2' भारत में 400 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच गई है।

'उड़ता तीर' ने पकड़ी रफ्तार

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' ने पहले वीकेंड पर अपनी पकड़ मजबूत की है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस स्पाई-कॉमेडी फिल्म ने रविवार को 8.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शनिवार के 7.25 करोड़ रुपये के मुकाबले रविवार की कमाई में करीब 11.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी के साथ फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में कुल 19.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 27.58 करोड़ रुपये हो गया है।

'दृश्यम 3' का कलेक्शन

अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' रिलीज के चौथे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। फिल्म ने अपने 24वें दिन यानी रविवार को 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसकी कुल नेट कमाई 368.90 करोड़ रुपये हो गई है।

'नई नवेली' का कलेक्शन

यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' ने दूसरे रविवार को 95 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 24.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में इसकी ग्रॉस कमाई 32.31 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म की कमाई में रविवार को मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली।

Created On :  

Tags

Next Story