Shilpa Rao Concert Controversy: शिल्पा राव के कॉन्सर्ट में विवाद, बीच परफॉर्मेंस में बंद किया गया माइक, अनु मलिक की बेटी के डांस परफॉर्मेंस पर उठे सवाल

शिल्पा राव के कॉन्सर्ट में विवाद, बीच परफॉर्मेंस में बंद किया गया माइक, अनु मलिक की बेटी के डांस परफॉर्मेंस पर उठे सवाल
सिंगर अनु मलिक की बेटी और फैशन डिजाइनर अदा मलिक ने शनिवार को एक इवेंट में परफॉर्म किया। इस इवेंट में अदा ने 2003 की फिल्म 'कुछ तो है' के गाने 'डिंग डोंग डिंग डोले' पर डांस किया। उनके परफॉरमेंस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। वहीं शनिवार शाम को इस इवेंट में गायिका शिल्पा राव के परफॉरमेंस को बीच में ही रोक दिया गया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सिंगर अनु मलिक की बेटी और फैशन डिजाइनर अदा मलिक ने शनिवार को एक इवेंट में परफॉर्म किया। इस इवेंट में अदा ने 2003 की फिल्म 'कुछ तो है' के गाने 'डिंग डोंग डिंग डोले' पर डांस किया। उनके परफॉरमेंस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। वहीं शनिवार शाम को इस इवेंट में गायिका शिल्पा राव के परफॉरमेंस को बीच में ही रोक दिया गया। इस मामले की सोशल मीडिया पर काफी विवाद हो रही है। शिल्पा जब परफॉर्म कर रही थीं, तब उनका माइक्रोफोन बंद कर दिया गया था। इतना ही नहीं जब वह अपने फैंस को धन्यवाद दे रही थीं, तब भी उन्हें रोक दिया गया क्योंकि 'कुल्टे प्रोजेक्ट' ने स्टेज संभाल लिया था।

शिल्पा राव ने किया पोस्ट

शिल्पा राव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा, 'मुंबई, आज रात मेरे दिल का एक छोटा-सा हिस्सा टूट गया। इतनी खूबसूरत चीज को इस तरह हमसे छीन लिए जाने का दर्द बहुत गहरा है। लेकिन जब म्यूजिक बंद हो गया, तब भी आप नहीं रुके। जिस तरह आप मेरा नाम पुकारते रहे, आपकी आवाज में जो प्यार था, मैं उसे महसूस कर सकती थी। आज रात हमारी कहानी अधूरी रह गई मैं वादा करती हूं कि वापस आऊंगी। मैं आपसे प्यार करती हूं, मुंबई। हमेशा और हमेशा के लिए. शिल्पा।

यूजर ने उठाए सवाल

इस घटना के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद पहले हुए परफॉरमेंस में देरी होने की वजह से शिल्पा का शो बीच में ही खत्म करना पड़ा। इंस्टाग्राम यूजर आश्विनी शेट्ये ने आरोप लगाया कि इवेंट मैनेजर को स्टेज के पास जाकर अनु मलिक को बताना पड़ा कि अब समय नहीं बचा है, लेकिन फिर भी अनु मलिक परफॉर्म करते रहे, जिससे और देरी हुई। इस यूजर ने कुछ परफॉरमेंस की जरूरत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि कुछ एक्ट बिल्कुल अनावश्यक थे, खासकर अनु मलिक का परफॉरमेंस और उनकी बेटी का डांस।

Created On :  

Tags

Next Story