Anirudh Ravichander-Kaviya Maran wedding: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में शामिल होंगी सोनिया गांधी और निर्मला सीतारमण, 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में शामिल होंगी सोनिया गांधी और निर्मला सीतारमण, 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन
म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल टीम सनराइजर्स की सीईओ काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी इस समय हर तरफ चर्चा में है। दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल टीम सनराइजर्स की सीईओ काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी इस समय हर तरफ चर्चा में है। दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शादी के रिसेप्शन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

सोनिया गांधी और निर्मला सीतारमण को मिला इनविटेशन

तमिलनाडु में डीएमके से जुड़े सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन शुक्रवार को अपनी पत्नी कावेरी मारन के साथ नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन के चेन्नई में होने वाले रिसेप्शन का न्योता दिया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। इसके अलावा, कलानिधि मारन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की और उन्हें रिसेप्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। सन टीवी नेटवर्क के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं।

21 नवंबर को चेन्नई में होगा रिसेप्शन

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चाएं चल रही है। पिछले हफ्ते तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। इनमें कलानिधि मारन और कावेरी मारन उन्हें अपनी बेटी के रिसेप्शन में शामिल होने का न्योता देते नजर आए। रेवंत रेड्डी ने बताया था कि कलानिधि मारन और उनकी पत्नी ने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर उनसे मुलाकात की और काव्या मारन के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर सकते हैं।

Created On :  

Tags

Next Story