Prabhas Birthday: प्रभास के 47वें बर्थडे पर मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज, फिल्म 'फौजी' का पोस्टर किया रिलीज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने प्रभास के 47वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा सप्राइज दिया है। उनकी अपकमिंग वॉर एक्शन फिल्म 'फौजी' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। ये पोस्टर फिल्म की पहली झलक जारी होने से पहले सामने आया है। मेकर्स आज फिल्म की पहली झलक रिलीज करने वाले हैं।
प्रभास के बर्थडे पर 'फौजी' का नया पोस्टर जारी
23 अक्टूबर को फिल्म 'फौजी' का नया पोस्टर रिलीज किया गया। इस शानदार पोस्टर में फिल्म के पुराने दौर की झलक देखने को मिलती है पोस्टर के बीच में सोने का एक सिक्का है, जिस पर सैन्य वर्दी पहने प्रभास की तस्वीर बनी हुई है। सिक्के के चारों ओर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। पोस्टर पर 'अकेले लड़ने वाली एक बटालियन' टैगलाइन लिखी है। इसके साथ ही '1939 से मोस्ट वांटेड' भी लिखा नजर आता है। पोस्टर में देवनागरी लिपि में एक टेक्स्ट भी है और एक रहस्यमयी फाइल नंबर 25 से पर्दा उठाने का इशारा किया गया है।
मेकर्स ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, मेरे फौजी प्रभास। फाइल नंबर 25 से आज पर्दा उठेगा टीम ने आगे लिखा, 'ये कौन है?' इस सवाल का जवाब आज वीडियो के जरिए मिलेगा। इससे पहले जारी हुए एक पोस्टर में प्रभास खून से लथपथ हालत में पत्थर पर बैठे नजर आए थे। उनके हाथ में बंदूक थी और उनकी नजरें नीचे की ओर थीं। कई बड़े बजट की फिल्मों के बाद इस फिल्म के जरिए वह एक बार फिर पीरियड ड्रामा जॉनर में वापसी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -नाना पाटेकर को कलाकार जुहैब खान ने दी अनोखी श्रद्धांजलि, दीवार पर कोयले से बनाई 6 फीट की तस्वीर
'फौजी' की रिलीज डेट
इस फिल्म से इमानवी इस्माइल एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं वह फिल्म में प्रभास के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। इनके अलावा सज्जाद डेलाफ्रूज, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'फौजी' को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं में पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज करने का प्लान है। फिल्म 3 दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
Created On :  

