IIFA 2027: टाइगर पर हमले के बाद पहले पब्लिक इवेंट में पहुंचे सलमान खान, करीना को लगाया गले, साथ नजर आए शाहिद-वरुण

टाइगर पर हमले के बाद पहले पब्लिक इवेंट में पहुंचे सलमान खान, करीना को लगाया गले, साथ नजर आए शाहिद-वरुण
आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। सलमान खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर, पंकज त्रिपाठी और वरुण धवन समेत कई सितारे इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। सलमान खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर, पंकज त्रिपाठी और वरुण धवन समेत कई सितारे इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। सितारों के लुक्स और उनके खास अंदाज ने इस इवेंट को और भी खास बना दिया। वहीं टाइगर पर हुए हमले के बाद सलमान खान पहली बार पब्लिक इवेंट में स्पॉट हुए। बता दें कि, आईफा 2027 का आयोजन 22 और 23 जनवरी 2027 को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में होगा। वहीं करण जौहर, वरुण धवन, अनन्या पांडे और मनीष पॉल इवेंट के हॉस्ट होंगे। दूसरी तरफ डिजिटल अवॉर्ड्स को अली फजल, पंकज त्रिपाठी होस्ट करेंगे।

सलमान खान

सलमान खान इस दौरान ब्लू ब्लेजर, डार्क टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में नजर आए। उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया।

करीना कपूर

करीना कपूर ब्लैक लेदर आउटफिट में दिखाई दीं। उन्होंने ब्लैक लेदर जैकेट के साथ मैचिंग स्कर्ट पहनी। अपने लुक को उन्होंने ब्लैक हील्स के साथ पूरा किया। सलमान और करीना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों कलाकार गले मिलते नजर आ रहे हैं। एक्टर्स का ये मूमेंट फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

शाहिद कपूर

वहीं, शाहिद कपूर ने व्हाइट सूट पहना, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट और ग्रीन सनग्लासेस कैरी किए। उनका स्टाइल काफी क्लासी नजर आया।

वरुण धवन

पीसी में वरुण धवन क्रीम कलर के ब्लेजर, पर्पल शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में नजर आए। उन्होंने टिंटेड सनग्लासेस के साथ अपने लुक को खास बनाया।

पंकज त्रिपाठी

इसके अलावा, पंकज त्रिपाठी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। आईफा 2027 की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितारों का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला।

Created On :   22 Oct 2026 6:22 PM IST

Tags

Next Story