Thursday Box Office Collection: थर्सडे को भी ‘जेलर 2’ ने की शानदार कमाई, 'प्रहार' और 'नई नवेली' की घटी कमाई, जानें 'दृश्यम 3' का हाल

थर्सडे को भी ‘जेलर 2’ ने की शानदार कमाई, प्रहार और नई नवेली की घटी कमाई, जानें दृश्यम 3 का हाल
इस समय सिनेमाघरों में कई सारी फिल्में लगी हुई हैं। इसमें साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड फिल्में शामिल हैं। हालांकि रिलीज के पहले दिन से कमाई के मामले में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बाजी मार रही है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इस समय सिनेमाघरों में कई सारी फिल्में लगी हुई हैं। इसमें साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड फिल्में शामिल हैं। हालांकि रिलीज के पहले दिन से कमाई के मामले में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बाजी मार रही है। विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ भी ठीक-ठाक कमा रही है वहीं यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इनके बीच अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ भी डटी हुई है।

‘जेलर 2’ थर्सडे कलेक्शन

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बीकडेज में भी खूब कमा रही है। हालांकि इसके कलेक्शन में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बता दें कि 7वें दिन यानी बुधवार को इसने 28.15 करोड़ की कमाई की थी। वहीं अब खबरों के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी गुरुवार को 17.15 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ इसका भारत में 8 दिनों का टोटल कलेक्शन अब 334.35 करोड़ रुपये हो गया है।

‘रणबाली’ थर्सडे कलेक्शन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’ की कमाई में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को इस फिल्म ने 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। ‘रणबाली’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 3.15 करोड़ कमाए हैं इसी के साथ इसका भारत में 7 दिनों का टोटल कलेक्शन अब 45.20 करोड़ रुपये हो गया है।

प्रहार थर्सडे कलेक्शन

राजकुमार राव की ‘प्रहार’ धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस कोर्टरूम ड्रामा ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।‘प्रहार’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 1.20 करोड़ का कारोबार किया है जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई 17.15 करोड़ रुपये हो गई है।

नई नवेली थर्सडे कलेक्शन

यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली है। रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को इसने 2 करोड़ कमाए थे। वहीं अब वहीं ‘नई नवेली’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 1.50 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ इसका भारत में 7 दिनों का टोटल कलेक्शन अब 22.15 करोड़ रुपये हो गया है।

दृश्यम 3 थर्सडे कलेक्शन

तमाम नई फिल्मों की भीड़ के बीच भी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है। रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे वेडनेसडे को इसने 2.65 करोड़ कमाए थे। वहीं खबरों के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 2.10 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ इसका भारत में इस फिल्म की 21 दिनों की नेट कमाई अब 361.85 करोड़ रुपये हो गई है।

Created On :  

Tags

Next Story