Box Office Collection: जानें कैसी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' और 'तू है मेरी किरण' की शुरुआत? 'जेलर 2' का जलवा कायम

जानें कैसी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म उड़ता तीर और तू है मेरी किरण की शुरुआत? जेलर 2 का जलवा कायम
सिनेमाघरों में फ्राइडे 23 अक्तूबर को कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर', सोनाक्षी सिन्हा की 'तू है मेरी किरण', 'तुम मेरे हो' और 'पहला प्यार दूसरी बार' शामिल हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को सबसे ज्यादा 'जेलर 2' ने कमाई की है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सिनेमाघरों में फ्राइडे 23 अक्तूबर को कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर', सोनाक्षी सिन्हा की 'तू है मेरी किरण', 'तुम मेरे हो' और 'पहला प्यार दूसरी बार' शामिल हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को सबसे ज्यादा 'जेलर 2' ने कमाई की है। लेकिन आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर', सोनाक्षी सिन्हा की 'तू है मेरी किरण' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। जानिए नई फिल्मों के आगे 'प्रहार' और 'नई नवेली' ने कितना कमाया है?

'उड़ता तीर' की धीमी शुरुआत

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'उड़ता तीर' 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। आयुष्मान की इस फिल्म का जिस तरह क्रेज था और जिस हिसाब से इसका प्रमोशन किया जा रहा था, फिल्म उस पर खरी नहीं उतर पाई है। पहले दिन इसने 4.10 करोड़ की कमाई की है। यही इसका कुल कलेक्शन भी है।

'तू है मेरी किरण' का कलेक्शन

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ भी 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई । इस फिल्म के साथ सोनाक्षी ने काफी समय बाद बड़े परदे पर वापसी की है। हालांकि बड़े परदे पर वापसी के बाद उनकी फिल्म के लिए पहला दिन भी कुछ खास साबित नहीं हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘तू है मेरी किरण’ ने पहले दिन करीब 25 लाख से 50 लाख के बीच कमाई की है।

'तुम मेरे हो' कलेक्शन

अभिनेता गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म 'तुम मेरे हो' 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आशीष पांडा ने किया है। फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी खराब रही है। फिल्म ने पहले दिन करीब 18 लाख की कमाई की है।

'पहला प्यार दूसरी बार'

फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है। इसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लुथरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। पहले दिन इसने महज 50 लाख रुपये की कमाई की है।

'जेलर 2'

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। शुक्रवार को इसने 14.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 348.85 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड 628.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

'नई नवेली'

यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' भी खास प्रभावित नहीं कर पाई है। इसकी कमाई भी अब लाखों में गिर चुकी है। शुक्रवार को इसने भी महज 60 लाख की कमाई की है। इसी के साथ 'नई नवेली' ने भारत में कुल 22.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Created On :  

Tags

Next Story