Fauzi Teaser: जानें कैसा है प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर, हिटलर से लेकर बोस तक का जिक्र, किलर अंदाज में दिखे रिबेल स्टार

जानें कैसा है प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर, हिटलर से लेकर बोस तक का जिक्र, किलर अंदाज में दिखे रिबेल स्टार
साउथ के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म 'फौजी' के मेकर्स ने एक दमदार टीजर रिलीज किया है। टीजर में प्रभास एक निडर विद्रोही सैनिक के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी पर आधारित है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। साउथ के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म 'फौजी' के मेकर्स ने एक दमदार टीजर रिलीज किया है। टीजर में प्रभास एक निडर विद्रोही सैनिक के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी पर आधारित है। तो चलिए जान लेते हैं कि, फिल्म के टीजर में क्या खास है।

'फौजी' के टीजर में क्या है?

फिल्म 'फौजी' के टीजर में हिटलर और सुभाष चंद्र बोस की झलक दिखी है। सुभाष चंद्र बोस, हिटलर से भारत के लिए मदद मांगते हैं। मगर हिटलर इंकार करते हैं। उनका तर्क है कि ब्रिटेन भारत पर दो दशकों से राज करे रहा है, इसलिए यह हारी हुई जंग है। मगर सुभाष चंद्र बोस भारत के लोगों की काबिलियत के बारे में बताते हैं। वह अपने एक फौजी की तारीफ करते हैं। इसके बाद फौजी के रूप में प्रभास की झलक दिखती है। प्रभास भारत के सबसे बड़े 'पैन-इंडिया' सुपरस्टार्स में से एक हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी उनका जलवा रहता है। अब यह सुपरस्टार अपनी अगली भव्य फिल्म, ऐतिहासिक ड्रामा 'फौजी' के लिए तैयार हैं, जिसमें वे एक बेहद आक्रामक और बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म?

हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित 'फौजी' का निर्माण 'मैथरी मूवी मेकर्स' ने किया है। इसे 'टी-सीरीज फिल्म्स' की तरफ से प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2027 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

Created On :  

Tags

Next Story