IIFA Event 2026: शाहिद-करीना को साथ देख फैंस हुए हैरान, आई ‘जब वी मेट’ की याद, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

शाहिद-करीना को साथ देख फैंस हुए हैरान, आई ‘जब वी मेट’ की याद, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बीते दिन आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। सलमान खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर, पंकज त्रिपाठी और वरुण धवन समेत कई सितारे इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बीते दिन आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। सलमान खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर, पंकज त्रिपाठी और वरुण धवन समेत कई सितारे इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। अब शाहिद और करीना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

शाहिद-करीना मिले गले

आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों सितारे गले मिलते नजर आए। दोनों का यह खास पल देखकर फैंस काफी नॉस्टैलजिक हो गए हैं। फिल्म ‘जब वी मेट’ में अपनी शानदार ऑन-स्क्रीन जोड़ी के लिए मशहूर रहे दोनों सितारे एक बार फिर साथ नजर आए। कभी रिलेशनशिप में रहे करीना और शाहिद के बीच इस दोस्ताना मुलाकात ने जल्द ही इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

करीना कपूर ब्लैक लेदर आउटफिट में दिखाई दीं। उन्होंने ब्लैक लेदर जैकेट के साथ मैचिंग स्कर्ट पहनी। अपने लुक को उन्होंने ब्लैक हील्स के साथ पूरा किया था। वहीं, शाहिद कपूर ने व्हाइट सूट पहना, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट और ग्रीन सनग्लासेस कैरी किए। उनका स्टाइल काफी क्लासी नजर आया।

पिछले साल भी चर्चा में आई थी जोड़ी

यह पहली बार नहीं है, जब करीना और शाहिद की मुलाकात ने फैंस को पुरानी यादें ताजा करने का मौका दिया है। पिछले साल भी दोनों जयपुर में IIFA कॉन्फ्रेंस के दौरान मंच पर एक साथ नजर आए थे। उस समय मंच पर हुई उनकी बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मुलाकात ने फिल्म ‘जब वी मेट’ और उसकी पॉपुलैरिटी की यादें फिर से ताजा कर दी थीं।

Created On :  

Tags

Next Story