Diwali Party 2026: दिवाली पार्टी में मृणाल ठाकुर ने लगाया ग्लैमर का तड़का, श्रिया-शिल्पा का दिखा देसी लुक, उर्मिला ने लूटी महफिल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिवाली का त्योहार आने में अभी लगभग दो हफ्ते का समय बाकी है, लेकिन बॉलीवुड गलियारों में इसकी रौनक अभी से देखने को मिल रही है। आयुष्मान खुराना के बाद लग्जरी फैशन और डिजाइनर लेबल ITRH ने 24 नवंबर को मुंबई में दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस स्टार-स्टडेड सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की और अपने ग्लैमरस अंदाज से महफिल लूट ली। पार्टी में शिल्पा शेट्टी, उर्मिला मातोंडकर, मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी समेत बॉलीवुड की कई हसीनाएं पहुंचीं। पार्टी ती तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।
मृणाल ठाकुर की दिखी दिलकश अदाएं
दिवाली पार्टी में मृणाल ठाकुर बेहद ही शानदार अंदाज में नजर आईं। उन्होंने इस खास मौके पर नेवी ब्लू कलर का आउटफिट पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
श्रेया सरन का दिखा देसी लुक
श्रेया सरन ने पार्टी में शिमरी सिल्वर साड़ी को हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ पहना। उन्होंने अपने फेस्टिव लुक को एक स्टेटमेंट चोकर, मैचिंग इयररिंग्स के साथ पूरा किया।
अंशुला कपूर का सिंपल अंदाज
अंशुला कपूर शानदार ब्लैक अनारकली सूट में फेस्टिव लुक वाली वाइब देते हुए नजर आईं। अपने इस लुक को उन्होंने बड़े-बड़े इयररिंग्स और गोल्डन बैग के साथ पूरा किया।
शिल्पा शेट्टी का व्हाइट आउटफिट
शिल्पा शेट्टी व्हाइट कलर के खूबसूरत एम्बेलिश्ड एथनिक आउटफिट में बेहद शानदार नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग पोटली बैग के साथ स्टाइल किया। स्टेटमेंट ईयररिंग्स और करीने से बने हेयर बन के साथ अभिनेत्री ने अपने फेस्टिव लुक को पूरा किया।
अहसास चन्ना
अहसास चन्ना ने मेटैलिक डिटेलिंग वाली नीले रंग की साड़ी में अपने खूबसूरत अंदाज से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने साड़ी के साथ हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहना था। चोकर नेकलेस, ईयररिंग्स और स्लीक बन के साथ अभिनेत्री ने अपने लुक को पूरा किया।
उर्मिला मातोंडकर का शानदार अंदाज
उर्मिला मातोंडकर हल्के हरे रंग के कढ़ाईदार एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को आकर्षक नेकलेस और इयररिंग्स के साथ पूरा किया। वहीं, वॉल्यूमिनोस हेयर बन ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। अपने इस शानदार अंदाज से उर्मिला ने महफिल की सारी लाइमलाइट बटोर ली।
Created On :  
