Box Office Collection: वीकएंड पर आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' ने पकड़ी तफतार, 350 करोड़ के पार हुआ 'जेलर 2' का कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिनेमाघरों में फ्राइडे 23 अक्तूबर को कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर', सोनाक्षी सिन्हा की 'तू है मेरी किरण', 'तुम मेरे हो' और 'पहला प्यार दूसरी बार' शामिल हैं। मगर बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का जलवा बरकरार है। वीकएंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ है। 'उड़ता तीर' की शनिवार को कमाई में इजाफा हुआ है। 'पहला प्यार दूसरी बार', 'नई नवेली', 'प्रहार' और 'दृश्यम 3' के कलेक्शन में भी वीकएंड पर इजाफा देखने को मिला है।
'उड़ता तीर'
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में सज गई। इस फिल्म ने पहले दिन कुछ खास नहीं किया, मगर दूसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला है। पहले दिन इसने 4.10 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन इस फिल्म का का कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.35 करोड़ रुपये हो गया है।
'पहला प्यार दूसरी बार'
फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है। इसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लुथरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। पहले दिन इसने महज 50 लाख रुपये की कमाई की। दूसरे दिन इसने 73 लाख रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन 1.23 करोड़ रुपये हो गया।
'जेलर 2'
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई दिनों से तहलका मचाया है। शुक्रवार को इसने 14.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शनिवार यानी वीकएंड पर इसने 24.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 373 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड 666.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'नई नवेली'
यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' भी खास प्रभावित नहीं कर पाई है। इसकी कमाई भी अब लाखों में गिर चुकी है। शुक्रवार को इसने भी महज 60 लाख की कमाई की है। शनिवार को इसने 95 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ 'नई नवेली' ने भारत में कुल 23.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
Created On :  

